वर्ल्ड कप 2019 LIVE: पाकिस्तान की 49 रन से जीत, दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवरों में 259 रन ही बना पाया

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मैच पाकिस्तान ने 49 रन से जीत लिया है। पाकिस्तान के 308 रन के जवाबमें दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 259 रन ही बना पाया

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge
23 Jun 2019, 11:00 PM

पाकिस्तान की 49 रन से जीत, दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवरों में 259 रन ही बना पाया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लॉर्डस स्टेडियम में रविवार को खेले गए विश्व कप-2019 के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हराया। टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान की दूसरी जीत है। इससे पहले, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक रन कप्तान फाफ डु प्लेसिस (63) ने बनाए। इसके अलावा, क्विंटन डी कॉक ने 47 रनों का योगदान दिया। आंदिले फेहुलक्वायो 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की ओर से शादाब खान और वहाब रियाज ने तीन-तीन विकेट लिए। मोहम्मद आमिर को दो और शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।

23 Jun 2019, 10:52 PM

पाकिस्तान जीत से सिर्फ एक विकेट दूर, दक्षिण अफ्रीका 246/9

23 Jun 2019, 10:43 PM

पाकिस्तान की पकड़ में मैच, दक्षिण अफ्रीका 239/8, लक्ष्य से 69 रन दूर

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीकाके बीच विश्व कप के मैच में पलड़ा पाकिस्तान की तरफ झुक चुका है। दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट गिर चुके हैं। अब उसे जीत के लिए 69 रन चाहिए।


23 Jun 2019, 10:40 PM

पाकिस्तान की पकड़ में मैच, दक्षिण अफ्रीका 230/7, लक्ष्य से 72 रन दूर

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीकाके बीच विश्व कप के मैच में पलड़ा पाकिस्तान की तरफ झुक चुका है। दक्षिण अफ्रीका केसात विकेट गिर चुके हैं। अब उसे जीत के लिए 5 ओवर में 72 रन चाहिए।

23 Jun 2019, 10:33 PM

दक्षिण अफ्रीका के हाथ से पूरी तरह निकला मैच, सातवां विकेट गिरा, मॉरिस 16 रन बनाकर आउट, लक्ष्य अब भी 87 रन दूर

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीचमुकाबला जारी है। दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिर चुका है। जीत के लिए जरूरी309 रन का लक्ष्य अभी भी 87 रन दूर है से ज्यादा रन दूर है।


23 Jun 2019, 10:21 PM

दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा, लक्ष्य अभी भी 100 से ज्यादा रन दूर

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। दक्षिण अफ्रीका का छठाचौथा विकेट गिर चुका है। छठा विकेट गिर चुका है और जीत के लिए जरूरी 309 रन का लक्ष्य अभी भी100 से ज्यादा रन दूर है।

23 Jun 2019, 9:25 PM

दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, 30 ओवर के बाद स्कोर 138/4

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिर चुका है। कप्तान फाफ डुप्लेसिस 68 रन बना कर आउट हो गए हैं। 30 ओवर के बाद टीम का स्कोर 138/4


23 Jun 2019, 8:49 PM

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, 7 रन पर आउट हुए एडेन मार्करन

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर चुका है। एडेन मार्करन 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 25 ओवर के बाद टीम का स्कोर 106/3

23 Jun 2019, 8:07 PM

15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/1

दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 7:52 PM

6 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुक्सान पर 26 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं।

23 Jun 2019, 7:32 PM

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा, 2 रन बनाकर हाशिम आमला आउट

दक्षिण अफ्रीका का 4 रन पर पहला विकेट गिर चुका है।हाशिम आमला 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं।


23 Jun 2019, 6:58 PM

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 309 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर दक्षिण अफ्रीका को 309 रनों का लक्ष्य दिया है।

23 Jun 2019, 6:52 PM

पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा, 89 पर हारिस सुहेल आउट

पाकिस्तान को छठा झटका लगा है। हारिस सुहेल 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं।


23 Jun 2019, 6:41 PM

पाकिस्तान को लगा 5वां झटका, 23 रन बनाकर इमाद वसीम आउट

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान को 5वां झटका लगा है। इमाद वसीम 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

23 Jun 2019, 6:28 PM

46 ओवर में पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। हैरिस सोहेल 79 रन और इमाद 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 46 ओवर में पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 6:13 PM

पाकिस्तान को लगा चौथा झटका, बाबर आजम 69 रन बनाकर आउट

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है। बाबर आजम 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

23 Jun 2019, 5:51 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान का स्कोर 200 के पार

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। बाबर आजम 61 रन और हैरिस सोहेल 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 38 ओवर में पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 5:33 PM

34 ओवर में पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। बाबर आजम 47 रन और हैरिस सोहेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 34 ओवर में पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं।

23 Jun 2019, 5:16 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका, हफीज 20 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है। हफीज 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मार्कराम ने हफीज का विकेट लिया।


23 Jun 2019, 5:04 PM

27 ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। बाबर आजम 27 रन और हफीज 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 27 ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।

23 Jun 2019, 4:42 PM

22 ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। बाबर आजम 17 रन और हफीज 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 22 ओवर में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 4:36 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, इमाम-उल-हक 44 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। इमाम-उल-हक 44 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इमरान ताहिर ने इमाम का विकेट लिया।

23 Jun 2019, 4:29 PM

19 ओवर में पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। इमाम-उल-हक 44 और बाबर आजम 2 बनाकर क्रीज पर हैं। 19 ओवर में पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 4:13 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को लगा पहला झटका, फखर जमां 44 रन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। फखर जमां 44 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने फखर जमा का विकेट लिया है।

23 Jun 2019, 4:09 PM

14 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 75 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इमाम-उल-हक 34 और फखर जमां 39 बनाकर क्रीज पर हैं। 14 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 75 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 4:01 PM

13 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 73 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इमाम-उल-हक 33 और फखर जमां 38 बनाकर क्रीज पर हैं। 13 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 73 रन बना लिए हैं।

23 Jun 2019, 3:43 PM

10 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 58 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इमाम-उल-हक 30 और फखर जमां 27 बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 58 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 3:38 PM

9 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इमाम-उल-हक 29 और फखर जमां 25 बनाकर क्रीज पर हैं। 9 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं।

23 Jun 2019, 3:30 PM

7 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 46 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इमाम-उल-हक 21 और फखर जमां 24 बनाकर क्रीज पर हैं। 7 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 46 रन बना लिए हैं।


23 Jun 2019, 3:13 PM

3 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 17 रन बना लिए हैं

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। इमाम-उल-हक 4 और फखर जमां 13 बनाकर क्रीज पर हैं। 3 ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए 17 रन बना लिए हैं।

23 Jun 2019, 3:04 PM

पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू, इमाम-उल-हक और फखर जमां क्रीज पर

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही है। इमाम-उल-हक और फखर जमां क्रीज पर हैं।


23 Jun 2019, 2:38 PM

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को गेंदबाजी का दिया न्योता

लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर थोड़ी देर में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम गेंदबाजी करेगी।

टीम:

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक, हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, मार्कराम, वैन डेर डसेन, डेविड मिलर, फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस, कागिसो रबाडा, लुंगी गिडी, इमरान ताहिर

पाकिस्तान: इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी

23 Jun 2019, 2:31 PM

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला, थोड़ी देर में होगा टॉस

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 30वां मुकाबला आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। यहां मौसम साफ है। ऐसे में थोड़ी ही देर में टॉस होगा।

पाकिस्तान ने जहां इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दे अपना खाता खोला था। दोनों टीमों के लिए इस टूर्नामेंट में अभी तक एक-दो मैचों को छोड़कर कुछ भी सही नहीं रहा है।

इन दोनों टीमों में एक बात हालांकि आम रही है और वो चिंता का विषय भी है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी कमजोर है और इसी कारण टीम में संतुलन नहीं बन पा रहा है। गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की अपेक्षा काफी अच्छा किया है लेकिन कई मौकों पर वह भी निराशा देकर गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका को देखें तो उसकी बल्लेबाजी अभी तक क्विंटन डी कॉक और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। हाशिम अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में अर्धशतक जरूर बनाया था, लेकिन सवाल यह है कि क्या अमला अपनी फॉर्म को जारी रख पाते हैं या नहीं।

गेंदबाजी में लुंगी नगिदी की वापसी से दक्षिण अफ्रीका को मजबूती मिली है। नगिदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवरों में अहम विकेट ले रोमांच ला दिया था। वह हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

दक्षिण अफ्रीका को बाकी के मैचों को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि अब हर मैच में जीत ही उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते खोल सकती है।

वहीं अगर पाकिस्तान की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी के साथ उसकी फील्डिंग उस पर भारी पड़ी है। टीम के फील्डर अहम कैच छोड़ते आए हैं और रन बचाने में भी सफल नहीं हुए हैं। पाकिस्तान ने औसतन 30-40 रन हर मैच में अतिरिक्त दिए हैं और इसकी भरपाई उसके बल्लेबाज नहीं कर पाए हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia