वर्ल्ड कप 2019 LIVE: श्रीलंका को 87 रन से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने शनिवार को द ओवल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पीछे कर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। उसके पांच मैचों में आठ अंक हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

15 Jun 2019, 10:50 PM

श्रीलंका को 87 रन से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप के 20वें मैच में शनिवार ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 335 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन श्रीलंका की पूरी टीम 45.5 ओवर में 247  रन बनाकर आउट हो गई।

मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने शनिवार को द ओवल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पीछे कर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। उसके पांच मैचों में आठ अंक हो गए हैं।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 334 रन बनाए। उसके लिए एरॉन फिंच ने 132 गेंदों पर 15 चौके और पांच छक्कों की मदद से 153 रन बनाए। स्मिथ ने 59 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 73 रनों की पारी खेली। अंत में ग्लैन मैक्सवेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए इसुरु उदाना और धनंजय डी सिल्वा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लसिथ मलिंगा ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 45.5 ओवरों में 247 रनों पर ढेर हो गई। उसके लिए सिर्फ दो बल्लेबाज ही अर्धशतक जमा सके। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 97 और कुशल परेरा ने 52 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने चार, केन रिचर्डसन ने तीन, पैट कमिंस ने दो और जेसन बेहरनडॉर्फ ने एक विकेट लिया।

15 Jun 2019, 10:38 PM

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रन से हराया

वर्ल्ड कप के 20वें मैच में शनिवार ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 335 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन श्रीलंका की पूरी टीम 45.5 ओवर में 247  रन बनाकर आउट हो गई

15 Jun 2019, 9:52 PM

श्रीलंका को लगातार दो झटके, मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका को लगातार दो झटके लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 335 रन का लक्ष्य दिया है।


15 Jun 2019, 9:45 PM

श्रीलंका को चौथा झटका, एंजलो मैथ्यूज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के बाद पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 335 रन का लक्ष्य दिया है।

15 Jun 2019, 9:25 PM

श्रीलंका को तीसरा झटका, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने शतक से चूके

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने शतक से चूक गए। उन्होंने 97 रनोें की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 335 रन का लक्ष्य दिया है।


15 Jun 2019, 8:55 PM

श्रीलंका को दूसरा झटका, लाहिरु थिरिमाने 16 रन पर आउट

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। लाहिरु थिरिमाने 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 335 रन का लक्ष्य दिया है।

15 Jun 2019, 8:45 PM

श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत, 23 वें ओवर में स्कोर 150 के करीब

द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के 334 रनों के जवाब में श्रीलंका ने धमाकेदार शुरुआत की है। हालांकि श्रीलंका ने एक विकेट खो दिया है। लेकिन, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 81 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कुशल परेरा 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टार्क ने चलता किया। टीम का स्कोर 23 ओवरों में 147/1 है।


15 Jun 2019, 7:16 PM

श्रीलंका की पारी शुरू, दिमुथ करुणारत्ने और कुशल परेरा मैदान पर

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने 335 रन का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुणारत्ने और कुशल परेरा पारी की शुरुआत करने आए हैं।

15 Jun 2019, 7:07 PM

अफगानिस्तान को पहला झटका, हसमतुल्लाह शहिदी 22 रन बनाकर आउट

आज का दूसरा मैच अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने 39 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया है।


15 Jun 2019, 6:47 PM

श्रीलंका को 335 रनों का लक्ष्य, कप्तान एरॉन फिंच ने खेली 153 रन की शानदार पारी

मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया ने शनिवार को द ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका के सामने 335 रनों की चुनौती रखी है। आस्ट्रेलिया ने कप्तान फिंच के शतक और स्टीवन स्मिथ के अर्धशतक के दम पर 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 334 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिंच ने 132 गेंदों पर 15 चौके और पांच छक्कों की मदद से 153 रन बनाए। स्मिथ ने 59 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए।

अंत में ग्लैन मैक्सवेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए इसुरु उदाना और धनंजय डी सिल्वा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लसिथ मलिंगा ने एक विकेट लिया।

15 Jun 2019, 6:33 PM

ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक चार झटके, मार्श और मैक्सवेल भी पवेलियन लौटे

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। कांगारू टीम को एक के बाद एक चार झटके लगे हैं। कप्तान फिंच और स्मिथ के बाद मैक्सवेल और मार्श भी पवेलियन लौट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 319 रन बना लिए हैं।


15 Jun 2019, 6:11 PM

ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो झटके, फिंच 153 और स्मिथ 73 रन बनाकर आउट

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। कांगारू टीम को बड़े झटके लगे हैं। कप्तान एरॉन फिंच शानदार 153 रन बनाकर आउट हुए। जबकि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 रन की पारी खेली।

15 Jun 2019, 5:51 PM

स्टीव स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक, फिंच 150 के करीब, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 250 के पार

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। कांगारू टीम बड़ी स्कोर की ओर अग्रसर है। कप्तान एरॉन फिंच 150 रन के करीब पहुंच गए हैं। वहीं स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक जड़ दिया है।


15 Jun 2019, 5:41 PM

भारत-पाक महामुकाबले से पहले इंजमाम बोले- टीम इंडिया ज्यादा मजबूत, मैच को मैच की तरह लें

15 Jun 2019, 5:11 PM

बड़े स्कोर की ओर अग्रसर ऑस्ट्रेलिया, फिंच ने जड़ा शतक

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। कांगारू टीम बड़ी स्कोर की ओर अग्रसर है। कप्तान एरॉन फिंच ने शतक जड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में 2 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं।


15 Jun 2019, 5:04 PM

30 ओवर का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के पार

30 ओवर का खेल समाप्त हो गया है, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 159 रन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट गिर चुके हैं। एरॉन फिंच 93 रन बनाकर 14वां शतक पूरा करने की ओर हैं, वहीं स्टीव स्मिथ 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Jun 2019, 4:39 PM

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, उस्मान ख्वाजा का गिरा विकेट

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया है।


15 Jun 2019, 4:25 PM

एरॉन फिंच ने लगाया 24वां अर्धशतक

15 Jun 2019, 4:11 PM

ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, 26 रन बनाकर वार्नर आउट

16 ओवर में श्रीलंका को पहली सफलता मिली है। गेंदबाज धनंजय ने डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर दिया है। वॉर्नर 48 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए हैं।


15 Jun 2019, 3:41 PM

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने की ठोस शुरुआत, स्कोर 50 के पार

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने ठोस शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार हो गया है।

15 Jun 2019, 3:24 PM

ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की टीम पहली सफलता की तलाश में है।


15 Jun 2019, 3:11 PM

वार्नर-फिंच ने की शुरुआत

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा गेंदबाजी करने आए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच पारी की शुरुआत करने आए हैं।

15 Jun 2019, 3:11 PM

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता टॉस

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में शामिल किया।


15 Jun 2019, 2:55 PM

श्रीलंका की टीम

श्रीलंका की टीम में दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, मिलिंडा श्रीवर्धने, लसिथ मलिंगा और नुवान प्रदीप शामिल हैं।

15 Jun 2019, 2:55 PM

ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन समेत जेसन बेहरेनडोर्फ को मौका मिला है।


15 Jun 2019, 2:47 PM

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला किया

वर्ल्ड कप का 20वां मैच शनिवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में शामिल किया।

15 Jun 2019, 2:16 PM

ओवल में श्रीलंका- ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच, मौसम साफ, थोड़ी देर टॉस

टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। खबरों के मुताबिक, मौसम साफ और आज बारिश होने की उम्मीद नहीं है। थोड़ी ही देर में टॉस किया जाएगा।


15 Jun 2019, 1:35 PM

इंग्लैंड और श्रीलंका के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी

इंग्लैंड: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।

श्रीलंका: दिमुथ करुनारत्‍ने (कप्‍तान) , कुशल परेरा (विकेटकीपर), लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्‍यूज, धनंजय डिसिल्‍वा, थिसारा परेरा, इशुरु उदाना, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, जेफ्री वंडरसे।

15 Jun 2019, 1:20 PM

श्रीलंका अब तक चार मैचों में महज एक बार ही जीत हासिल की है

श्रीलंका की बात की जाए तो अब तक चार मैचों में टीम ने महज एक बार ही जीत हासिल की है। श्रीलंका के दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे, जबकि एक मैच में टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।


15 Jun 2019, 12:18 PM

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा मैच

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में आज टूर्नामेंट का 20वां मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के शरुआती मैचों से ही श्रीलंका ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। 4 में से 2 मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 6 पॉइंट्स के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

15 Jun 2019, 11:51 AM

बारिश से परेशान श्रीलंका ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करने को तैयार, मैच पर टिकी निगाहें

आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। ऑस्ट्रेलिया इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके चार मैचों में छह अंक है। वहीं, अगर श्रीलंका की बात की जाए तो उसके पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia