वर्ल्ड कप 2019 LIVE: श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रन से हराया, लसिथ मलिंगा ने चटकाए चार विकेट

श्रीलंका ने हेडिंग्ले मैदान पर शुक्रवार को खेले गए विश्व कप के एक बेहद रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 20 रनों से हरा दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

21 Jun 2019, 10:54 PM

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रन से हराया, लसिथ मलिंगा ने चटकाए चार विकेट

हेडिंग्ले लीड्स के मैदान पर खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड को 20 रनों से मात दे दी है। एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 83) के शानदार अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 232 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 47 ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। इस विश्व कप में श्रीलंका की यह दूसरी जीत है। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए। उनके अलावा, जोए रूट ने 57 रनों का योगदान दिया। मेहमान टीम की ओर से लसिथ मलिंगा ने चार, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने तीन और इसुरु उदाना ने दो विकेट चटकाए। नुवान प्रदीप को एक विकेट मिला। मलिंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

21 Jun 2019, 9:32 PM

मलिंगा ने इंग्लैंड को दिए दो बड़े झटके, रूट के बद बटलर को भी चलता किया

लसिथ मलिंगा ने इंग्लैंड को दो बड़े झटके दिए हैं। मलिंगा ने रूट के बाद जोस बटलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। बटलर सिर्फ 10 रन ही बना सके। इंग्लैंड ने 33 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 233 रनों का लक्ष्य दिया है।

21 Jun 2019, 9:16 PM

इंग्लैंड को चौथा झटका, जो रूट मलिंगा की गेंद पर 57 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है। जो रूट 57 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रूट को मलिंगा ने परेरा के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने 31 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 233 रनों का लक्ष्य दिया है।


21 Jun 2019, 8:56 PM

जो रूट ने जड़ा अर्धशतक, इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। इंग्लैंड ने 27 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जो रूट अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

21 Jun 2019, 8:22 PM

इंग्लैंड को तीसरा झटका, कप्तान इयोन मोर्गन 21 रन बनाकर उडाना के शिकार बने

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट भी को दिया है। कप्तान इयोन मोर्गन 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोर्गन को उडाना ने आउट किया।


21 Jun 2019, 8:17 PM

इंग्लैंड का स्कोर पचास के पार, मोर्गन और रूट मैदान पर

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। कप्तान मोर्गन और रूट ने इंग्लैंड की पारी संभाल ली है। इंग्लैंड ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं।

21 Jun 2019, 7:34 PM

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, विंस को मलिंगा ने 14 रन पर आउट किया

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। लसिथ मलिंगा ने इंग्लैंड को एक और झटका दिया है। बेयरस्टो के बाद विंस भी पवेलियन लौट गए हैं। विंस को मलिंगा ने मेंडिस के हाथों कैच कराया।


21 Jun 2019, 7:03 PM

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, एक रन पर गिरा एक विकेट

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स विंसे और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरूआत की। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर लसिथ मलिंगा ने जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू किया।

21 Jun 2019, 6:33 PM

श्रीलंका ने इंग्लैंड को दिया 233 रनों का लक्ष्य

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। एंजोलो मैथ्यूज (नाबाद 85) की शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 232 रनों का स्कोर खड़ा किया है और इंग्लैंड को 233 रनों का लक्ष्य दिया है।


21 Jun 2019, 6:33 PM

श्रीलंका का एक और झटका, इसुरु उडाना 6 रन बनाकर आउट

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। 47वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्क वुड ने इसुरु उडाना को आउट किया। इसुरु उडाना 4 गेंदों में एक चौकी की मदद से 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 46.4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन।

21 Jun 2019, 6:13 PM

तिसारा परेरा 2 रन बनाकर आउट

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। 46वें ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने तिसारा परेरा को आउट किया। तिसारा परेरा 6 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


21 Jun 2019, 6:08 PM

धनंजय डीसिल्वा 29 रन बनाकर आउट

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने धनंजय डीसिल्वा को आउट किया। डीसिल्वा 47 गेंदों में एक चौके की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 43.3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 190 रन।

21 Jun 2019, 5:44 PM

41 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 180 रन बना लिए हैं

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। एंजेलो मैथ्यूज 50 रन और धनंजय डिसिल्वा 25 बनाकर क्रीज पर हैं। 41 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 180 रन बना लिए हैं।


21 Jun 2019, 4:35 PM

20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 84 रन बना लिए हैं

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। कुसल मेडिंस 26 रन और एंजेलो मैथ्यूज 5 बनाकर क्रीज पर हैं। 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 84 रन बना लिए हैं।

21 Jun 2019, 4:22 PM

17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 74 रन बना लिए हैं

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। कुसल मेडिंस 19 रन और एंजेलो मैथ्यूज 2 बनाकर क्रीज पर हैं। 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 74 रन बना लिए हैं।


21 Jun 2019, 4:05 PM

श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, अविष्का फर्नांडो 49 रन बनाकर आउट

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है। अविष्का फर्नांडो 49 रन बना कर आउट हो गए हैं।

21 Jun 2019, 3:50 PM

11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 56 रन बना लिए हैं

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। अविष्का फर्नांडो 46 रन और कुसल मेडिंस 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 56 रन बना लिए हैं।


21 Jun 2019, 3:36 PM

8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 31 रन बना लिए हैं

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। अविष्का फर्नांडो 25 रन और कुसल मेडिंस 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 31 रन बना लिए हैं।

21 Jun 2019, 3:25 PM

5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 10 रन बना लिए हैं

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को शुरूआती दो झटके लगे हैं। फिलहाल अविष्का फर्नांडो 6 रन और कुसल मेडिंस 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका ने 10 रन बना लिए हैं।


21 Jun 2019, 3:13 PM

श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, कुसल परेरा हुए आउट

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। दिमुथ करुणारत्ने के बाद कुसल परेरा भी आउट हो गए हैं।

21 Jun 2019, 3:11 PM

श्रीलंका शुरूआत में ही लगा पहला झटका, दिमुथ करुणारत्ने 1 रन बनाकर आउट

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को पहला झटका लगा है। दिमुथ करुणारत्ने 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका की टीम ने 2 ओवर में 1 विकट के नुकसान पर 3 रन बना लिए हैं।


21 Jun 2019, 3:06 PM

लंका-इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुरू, दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा क्रीज पर

लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा क्रीज पर हैं।

21 Jun 2019, 2:39 PM

श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को दिया गेंदबाजी का न्योता

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 27वां मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर थोड़ी देर में खेला जाएगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इंग्लैंड की टीम गेंदबाजी करेगी।


21 Jun 2019, 2:06 PM

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला, थोड़ी देर में होगा टॉस

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019का 27वां मैच आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। थोड़ी देर में टॉस होगा। फिलहाल लीड्स में मौसम साफ है। समय पर टॉस होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia