वर्ल्ड कप 2019 LIVE: अमला और डु प्लेसिस की मजबूत साझेदारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया

डरहम में श्रीलंका के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज कर ली है। श्रीलंका के 204 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके के बाद हाशिम अमला और कप्तान डु प्लेसिस ने संभाला। दोनों ने सूझबूझ के साथ खेलते हुए अफ्रीका को 37वें ओवर में जीत दिला दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

28 Jun 2019, 10:10 PM

अमला और डु प्लेसिस की मजबूत साझेदारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया

डरहम में श्रीलंका के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज कर ली है। श्रीलंका के 204 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके के बाद हाशिम अमला और कप्तान डु प्लेसिस ने संभाला। दोनों ने सूझबूझ के साथ खेलते हुए अफ्रीका को 37वें ओवर में जीत दिला दी।

28 Jun 2019, 9:52 PM

जीत से कुछ ही रन दूर साउथ अफ्रीका, अमला और कप्तान डु प्लेसिस की मजबूत साझेदारी जारी

डरहम में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका के 204 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम हाशिम अमला और कप्तान डु प्लेसिस की मजबूत साझेदारी की बदौलत जीत से कुछ ही रन दूर है। फिलहाल टीम का स्कोर 34 ओवर में 185/1 है।

28 Jun 2019, 9:23 PM

श्रीलंका पर जीत की ओर साउथ अफ्रीका, अमला के बाद कप्तान डु प्लेसिस का भी अर्द्धशतक

डरहम में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका के 204 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम आसान जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। हाशिम अमला के बाद कप्तान डु प्लेसिस भी अर्द्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं। फिलहाल स्कोर 28 ओवर में 149 रन है।


28 Jun 2019, 8:54 PM

साउथ अफ्रीका की पकड़ में मैच, हाशिम अमला ने जड़ा अर्द्धशतक, स्कोर 115/1

डरहम में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका के 204 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम मैच को अपनी पकड़ में लेती दिख रही है। अर्द्धशतक लगाकर हाशिम अमला डूप्लेसी के साथ क्रीज पर हैं। फिलहाल 21 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 115 रन है।

28 Jun 2019, 7:41 PM

साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, क्विंटन डिकॉक 15 रन बनाकर आउट

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। लसिथ मलिंगा ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। डिकॉक 16 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 4.5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 31 रन।


28 Jun 2019, 7:35 PM

डिकॉक-अमला ने साउथ अफ्रीका को दिलाई सधी शुरुआत

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। तीन ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन। क्रीज पर क्विंटन डिकॉक (7) और हाशिम अमला (12) मौजूद।

28 Jun 2019, 7:25 PM

क्विंटन डिकॉक-हाशिम अमला ने शुरू की पारी

साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला ने पारी शुरू की। श्रीलंका की ओर लसिथ मलिंगा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।


28 Jun 2019, 6:55 PM

द. अफ्रीका, श्रीलंका मैच के दौरान मैदान पर मधुमक्खियों का हमला

आईसीसी विश्व कप-2019 में शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच में खिलाड़ी अचानक से 48वें ओवर में मैदान पर लेट गए। दरअसल इस दौरान अचानक से मैदान पर मधुमक्खियों का झुंड आ गया, जिससे सभी खिलाड़ी परेशान हो गए और अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर लेट गए। ऐसी हरकत देख स्टैंड में बैठे दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। मैच थोड़ी देर के लिए रुका और फिर दोबारा शुरू हो गया। ऐसी कई बार पहले भी हुआ है जब मधुमक्खियों ने मैच में खलल डाला हो और खिलाड़ी अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर लेटने को मजबूर हो गए हैं।

28 Jun 2019, 6:48 PM

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 204 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका ने शुक्रवार को यहां जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने सातवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर सीमित कर दिया। श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा और अविष्का फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वायन प्रीटोरियस और क्रिस मौरिस ने तीन-तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि श्रीलंका के लिए अभी भी कुछ उम्मीदें बची हुई हैं।


28 Jun 2019, 6:32 PM

श्रीलंका का एक और विकेट गिरा, तिसारा परेरा 21 रन बनाकर हुए आउट

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर एंडिले फेहलुकवायो ने तिसारा परेरा को आउट किया।

28 Jun 2019, 6:19 PM

श्रीलंका का सातवां विकेट, जीवन मेंडिस 18 रन बनाकर आउट

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस मॉरिस ने जीवन मेंडिस को आउट किया। जीवन मेंडिस 46 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


28 Jun 2019, 5:48 PM

श्रीलंका का गिरा छठा विकेट, धनंजय डीसिल्वा 24 रन बनाकर आउट

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। 30वें ओवर की पहली गेंद पर जेपी डुमिनी ने धनंजय डीसिल्वा को आउट किया। 36.1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 135 रन।

28 Jun 2019, 5:27 PM

श्रीलंका ने 33 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। धनंजय डिसिल्वा 19 रन और जीवन मेंडिस 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने 33 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं।


28 Jun 2019, 5:15 PM

श्रीलंका को लगा 5वां झटका, कुसल मेडिंस 23 रन बनाकर आउट

चेस्टरली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को 5वां झटका लगा है। कुसल मेंडिस 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

28 Jun 2019, 5:01 PM

श्रीलंका ने 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। कुसल मेंडिस 19 रन और धनंजय डिसिल्वा 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं।


28 Jun 2019, 4:50 PM

श्रीलंका को लगा चौथा झटका, एंजेलो मैथ्यूज 11 रन बनाकर आउट

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को चौथा झटका लगा है। एंजेलो मैथ्यूज 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

28 Jun 2019, 4:26 PM

लंका ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। कुसल मेंडिस 9 रन और एंजेलो मैथ्यूज 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।


28 Jun 2019, 4:14 PM

श्रीलंका ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। कुसल मेंडिस 7 रन और एंजेलो मैथ्यूज 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं।

28 Jun 2019, 4:01 PM

श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कुसल परेरा 30 रन बनाकर आउट

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है। कुसल परेरा 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं।


28 Jun 2019, 3:54 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अविश्का फर्नांडो 30 रन बनाकर आउट

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। अविश्का फर्नांडो 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

28 Jun 2019, 3:38 PM

श्रीलंका ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं

चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला जारी है। अविश्का फर्नांडो 19 रन और कुसल परेरा 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं।


28 Jun 2019, 3:07 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने शून्य पर आउट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका को पहला झटका लगा है। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने शून्य पर आउट हो गए हैं। करुणारत्ने पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ में दक्षिण अफ्रीका का सफर पहले ही खत्म हो चुका है। हालांकि श्रीलंका के लिए भी सेमी फाइनल के दौड़ में बने रहना मुश्किल दिखाई दे रहा है। आज का मैच हारते ही श्रीलंका की टीम भी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

अपने दो मैचों में जीत और दो में हार का मुंह देख कर श्रीलंका इस समय लिस्ट में सातवें नंबर पर है। टीम के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे. इस मैच में अगर वह दक्षिण अफ्रीका को मात दे देती है तो दो अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी।

जिस तरह पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट को काफी खुला कर दिया है उसी तरह अगर श्रीलंका अपने अगले मैच में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो टूर्नामेंट और रोमांचक बन जाएगा।

इसके लिए श्रीलंका को उम्मीद करनी होगी कि वह उसी तरह का प्रदर्शन करे जिस तरह का उसने इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इंग्लैंड के खिलाफ इस टीम ने 233 रनों के लक्ष्य को भी बचा लिया था। इस जीत में अनुभवी लसिथ मलिंगा का अहम योगदान रहा था। एक बार फिर उन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

28 Jun 2019, 2:37 PM

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, श्रीलंका को दिया बल्लेबाजी का न्योता

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 35वां मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दुरहम के रिवरसाइड मैदान पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करेगी।

टीम:

श्रीलंका

दिमुथ करुणारत्ने (कैप्टन), कुसल परेरा, अविश्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल।

दक्षिण अफ्रीका

हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक, फाप डु प्लेसिस (कैप्टन), एडेन मर्करम, रैसी वैन डेर डुसेन, ऐंडिलि फेह्लुकवायो, क्रिस मॉरिस, कगीसो रबाडा, इमरान ताहिर, जीन पॉल ड्यूमिनी, ड्वेन प्रिटोरियस।


28 Jun 2019, 2:17 PM

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला, थोड़ी देर में होगा टॉस

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 35वां मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दुरहम के रिवरसाइड मैदान पर खेला जाएगा। दुरहम में मौसम साफ है। ऐसे में थोड़ी देर में टॉस होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia