वर्ल्ड कप 2019 LIVE: न्यूजीलैंड को एक और झटका, गुप्टील के बाद टेलर भी पवेलियन लौट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। मार्टिन गुप्टील के थोड़ी ही देर बाद टेलर भी आउट हो गए। रोस टेलर सिर्फ एक रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका ने मैच में न्यूजीलैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

19 Jun 2019, 9:53 PM

न्यूजीलैंड को एक और झटका, गुप्टील के बाद टेलर भी पवेलियन लौट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। मार्टिन गुप्टील के थोड़ी ही देर बाद टेलर भी आउट हो गए। रोस टेलर सिर्फ एक रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका ने मैच में न्यूजीलैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है।

19 Jun 2019, 9:48 PM

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, गुप्टील 35 रन पर हिट विकेट आउट हुए

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। कोलिन मुनरो के बाद मार्टिन गुप्टील भी आउट हो गए हैं। गुप्टील 35 रन पर आंदिले फेहुलक्वायो की गेंद पर हिट विकेट आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने मैच में न्यूजीलैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है।

19 Jun 2019, 9:28 PM

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने 12वें ओवर में पचास रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टील मैदान पर हैं। कोलिन मुनरो 9 बनाकर आउट हुए।


19 Jun 2019, 8:47 PM

न्यूजीलैंड को पहला झटका, कोलिन मुनरो 9 रन पर आउट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। कोलिन मुनरो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। साउथ अफ्रीका ने मैच में न्यूजीलैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है।

19 Jun 2019, 8:38 PM

न्यूजीलैंड की पारी शुरू, साउथ अफ्रीका ने दिया है 242 रनों का लक्ष्य

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। साउथ अफ्रीका ने मैच में न्यूजीलैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है। रासी वैन डर डुसेन और हाशिम अमला की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका 49 ओवरों में छह विकेट खोकर 241 रन बनाने में सफल रही।


19 Jun 2019, 8:08 PM

रासी वैन डेर डुसैन के 67 रनों की पारी के बदौलत साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के दिया 242 रन का लक्ष्य

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। साउथ अफ्रीका ने मैच में न्यूजीलैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है। रासी वैन डर डुसेन और हाशिम अमला की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका 49 ओवरों में छह विकेट खोकर 241 रन बनाने में सफल रही। बारिश के कारण यह मैच देरी से शुरू हुआ और इसी कारण प्रति पारी 49 ओवरों का कर दिया गया। अमला ने 83 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। वहीं डुसेन ने नाबाद 67 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 64 गेंदें खेलीं तथा दो चौके और तीन छक्के मारे। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फग्र्यूसन ने तीन विकेट अपने नाम किए।

19 Jun 2019, 7:55 PM

साउथ अफ्रीका को छठा झटका, आंदिले फेहुलक्वायो जीरे पर आउट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। साउथ अफ्रीक ने एक और विकेट खो दिया है। आंदिले फेहुलक्वायो जीरे पर आउट हो गए हैं। 47 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 218 रन है।


19 Jun 2019, 7:44 PM

साउथ अफ्रीका को पांचवा झटका, मिलर 36 रन बनाकर आउट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। 45 वें ओवर में साउथ अफ्रीको पांवचा झटका लगा है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिलर 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 45 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन है।

19 Jun 2019, 7:02 PM

36 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 154/4

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। 36 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन है।


19 Jun 2019, 6:46 PM

दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका, ऐडन मार्कराम 38 रन बनाकर आउट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने ऐडन मार्कराम को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। 32.3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 136 रन है।

19 Jun 2019, 6:24 PM

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, हाशिम अमला 55 रन बनाकर आउट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। 28वें ओवर की चौथी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने हाशिम अमला को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता दिलाई। अमला 83 गेंदों में चार चौके की मदद से 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 27.4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन है।


19 Jun 2019, 6:20 PM

26 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 102/2

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। 26 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए है। क्रीज पर हाशिम अमला 54 रन और ऐडन मार्कराम 19 रन बनाकर मौजूद है।

19 Jun 2019, 6:10 PM

हाशिम आमला का अर्धशतक पूरा, वनडे में 8000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने

15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हाशिम अमला ने चौका लगाकर 75 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा हाशिम अमला ने एक और रिकॉर्ड को अपने नाम किया। अमला ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 रन बनाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में 8 हजार रन पूरा कर लिया। इसी के साथ अमला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए और अपने साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। अमला ने 8 हजार रन 176 पारियों में बनाया, जबकि डिविलियर्स ने 182 पारियों में 8000 रनों का आंकड़ा पार किया था।


19 Jun 2019, 6:09 PM

दक्षिण अफ्रीका ने 24 ओवर में 95 रन बना लिए हैं

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। अमला 50 रन और मकरम 17 रन बनाकर क्रीज पर है। दक्षिण अफ्रीका ने 24 ओवर में 95 रन बना लिए हैं।

19 Jun 2019, 5:34 PM

दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, फाफ डु प्लेसिस आउट

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉकी फर्ग्युस ने फाफ डु प्लेसिस को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई है। फाफ 35 गेंदों में चार चौके की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकासन पर 59 रन है।


19 Jun 2019, 5:10 PM

दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर में 40 रन बना लिए हैं

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। अमला 22 रन और फाफ डु प्लेसिस 13 रन बनाकर क्रीज पर है। दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर में 40 रन बना लिए हैं।

19 Jun 2019, 4:59 PM

दक्षिण अफ्रीका ने 7 ओवर में 22 रन बना लिए हैं

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा है। अमला 13 रन और फाफ डु प्लेसिस 4 रन बनाकर क्रीज पर है। दक्षिण अफ्रीका ने 7 ओवर में 22 रन बना लिए हैं।


19 Jun 2019, 4:55 PM

दक्षिण अफ्रीका ने 6 ओवर में 20 रन बना लिए हैं

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा है। अमला 13 रन और फाफ डु प्लेसिस 2 रन बनाकर क्रीज पर है। दक्षिण अफ्रीका ने 6 ओवर में 20 रन बना लिए हैं।

19 Jun 2019, 4:41 PM

दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका, डि कॉक 5 रन बनाकर आउट

बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा है। डि कॉक 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।


19 Jun 2019, 4:34 PM

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू, डि कॉक और अमला क्रजी पर

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 25वां मैच दक्षिणअफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया है।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। क्विंटन डि कॉक और हाशिम अमला क्रीज पर हैं।

19 Jun 2019, 4:08 PM

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का दिया न्योता

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 25वां मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी करेगी।


19 Jun 2019, 3:44 PM

शाम 4 बजे होगा टॉस, अंपायर्स ने लिया फैसला

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 25वां मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। मैदान गीला होने की वजह से टॉस नहीं हो पाया है। भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे अंपायर्स ने टॉस कराने का फैसला लिया है। 49 ओवर का मैच होगा।

19 Jun 2019, 3:04 PM

भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे अंपायर मैदान की समीक्षा करेंगे

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 25वां मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। मैदान गीला होने की वजह से टॉस नहीं हो पाया है। भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे एक बार फिर अंपायर्स समीक्षा करेंगे उसके बाद टॉस करने पर फैसला लिया जाएगा।


19 Jun 2019, 2:43 PM

दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच थोड़ी देर में मुकाबला, मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 25वां मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। कुछ ही देर में टॉस होगा। मैदान गीला होने के कारण समय पर टॉस नहीं हो पाया है।

चार में से तीन मैच खेलकर न्यूजीलैंड की टीम इस समय लिस्ट में सात अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच हारने के बाद लगातार बुरे दौर से गुजर रही दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक ही मैच में जीत हासिल की है। अब तक पांच मैच खेलने के बाद प्रोटियाज टीम 3 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर बनी हुई। सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और आने वाले हर मैच में जीत हासिल करनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक टूर्नामेंट की शुरुआत में काफी अच्छी फॉर्म में थे। पहले मैच में 6 चौके और 2 चक्कों के साथ उन्होंने 74 रनों की पारी खेली थी। आज के मैच में क्विंटन से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला की अच्छी फॉर्म भी टीम के लिए वरदान साबित हो सकती है। अमला ने अफगानिस्तान के खिलाफ आराम से विकेट पर पैर जमाए थे और वो आत्मविश्वास हासिल किया था जो उन्हें आने वाले मैचों में मददगार साबित हो सकता है।हालांकि अफगानिस्तान की तुलना में न्यूजीलैंड टीम काफी संतुलित है और इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में भी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia