महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हारी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 5वीं बार खिताब पर जमाया कब्जा
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करीब 80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया।

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत को 85 रन से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा उसने इस बार अपने खिताब का बचाव भी किया है। मेजबान टीम छठी बार फाइनल में पहुंची थी, जबकि भारतीय टीम पहली बार फाइनल खेल रही थी।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करीब 80,000 दर्शकों की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को पांच गेंद शेष रहते 99 रन पर ढेर कर दिया।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णामूर्ति ने 19 और रिचा घोष ने 18 जबकि स्मृति मंधाना ने 11 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शट ने चार और जेस नोनासन ने तीन जबकि सोफी मोलिन्यूक्स, डेलिसा किमिंस और निकोला कैरी ने एक-एक विकेट लिया।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Mar 2020, 3:52 PM
