IPL 2026: केएल राहुल का कैच, 18वें ओवर में फरेरा से गेंदबाजी..., ऐसे तो टॉप-4 में जगह नहीं बना पाएगी राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रियान ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, अगर हम हर साल मुकाबला करना चाहते हैं, तो हमको इस मैच में किए गए प्रदर्शन से बेहतर खेल दिखाना होगा। बहुत निराश हूं।"

आरआर के कप्तान रियान पराग
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार तीसरी हार से आरआर के कप्तान रियान पराग खासा निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसे ही खेलते रहे, तो प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रियान ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, अगर हम हर साल मुकाबला करना चाहते हैं, तो हमको इस मैच में किए गए प्रदर्शन से बेहतर खेल दिखाना होगा। बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि हमने पिछले चार-पांच मुकाबलों में जैसा प्रदर्शन किया है, उससे हम कहीं ज्यादा बेहतर टीम हैं। हालांकि, ब्रेक से आने के बाद मुझे लगता है कि आज हमने जो एनर्जी, स्किल और एग्जीक्यूशन दिखाया है, वह जाहिर तौर पर वैसा नहीं है। अगर हम ऐसे ही खेलते रहे, तो हम टॉप चार की रेस में नहीं होंगे।"


कैच छोड़ना पड़ा भारी 

यशराज पुंजा ने केएल राहुल का उस वक्त कैच छोड़ा, जब वह खाता तक नहीं खोल सके थे। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी और खुद रियान पराग ने भी फील्डिंग में काफी गलतियां कीं। हालांकि, इसके बावजूद आरआर अंतिम ओवरों पर मैच में बनी हुई थी। आखिरी के 3 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी। अक्षर पटेल क्रीज पर सेट थे, जबकि डेविड मिलर क्रीज पर आए थे। दासुन शनाका और एडम मिल्ने के ओवर बचे होने पर भी कप्तान पराग ने गेंद डोनोवन फरेरा के हाथों में थमाई। रियान का यह दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया और अक्षर-मिलर ने इस ओवर से 16 रन बटोरे और मैच डीसी के पक्ष में झुक गया।

फरेरा से गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हुआ 

फरेरा से पारी का 18वां ओवर करने के फैसले पर बात करते हुए रियान ने कहा, "यह कोई जुआ नहीं था। मुझे पता है कि टीवी पर यह एक जुआ जैसा दिखता है, लेकिन फिर आपके पास क्रीज पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। मैं शनाका से एक और ओवर करवाने की बजाय डोनोवन से गेंदबाजी करवाना और एक मौका लेना पसंद करूंगा।" बैटिंग के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी सात ओवर में छह विकेट खोकर सिर्फ 41 रन बनाए। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 160/2 था। 15वें ओवर में स्टार्क ने टीम को तीन बड़े झटके दिए, जिसमें कप्तान रियान पराग का विकेट भी शामिल रहा।


कप्तान रियान के अनुसार, आरआर के बल्लेबाज उनके आउट होने के बाद सेट प्लेटफॉर्म का फायदा उठाने में नाकाम रहे उन्होंने कहा, "पराग ने कहा, "यह स्कोर 220-230 होना चाहिए था। वहीं, जहां तक गेंदबाजी की बात है, मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन काफी खराब रहा। हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia