IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मैच कोलकाता में खेला जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्हें यहां पर खेलना अच्छा लगता है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी ही करते और उनकी टीम की मज़बूती भी पहले बल्लेबाज़ी है लेकिन अंडर लाइट्स चेज़ करना उनके लिए एक चुनौती होगी। साउथ अफ़्रीका में एक बदलाव है। जेराल्ड कोएत्जी की जगह पर तबरेज शम्सी की वापसी हुई है।

दोनों टीमों का प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 Nov 2023, 1:49 PM