IND vs WI: बारिश ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर फेरा पानी, आखिरी टेस्ट ड्रॉ होने से प्वाइंट्स टेबल में छिना ताज
बारिश ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-265 प्वाइंट्स टेबल में भी इस ड्रॉ टेस्ट मैच से भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने 1-0 से अपने नाम कर लिया। दूसरे टेस्ट का आखिरी दिन बारिश की वजह से धुल जाने से उसे ड्रॉ पर समाप्त कर दिया गया। लेकिन बारिश ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-265 प्वाइंट्स टेबल में भी इस ड्रॉ टेस्ट मैच से भारतीय टीम को नुकसान उठाना पड़ा।
इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां क्वींस पार्क ओवल में खेला गया दूसरा टेस्ट सोमवार को मैच के पांचवें दिन भारी बारिश के कारण रद्द होने के बाद ड्रा घोषित कर दिया गया। भारत ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है।
भारत के लिए यह निराशाजनक अंत था क्योंकि पूरे मैच के दौरान उसका पलड़ा भारी रहा। भारत ने अपनी दो पारियों में 438 और 181/2 रन बनाए थे। चौथे दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज को 76/2 पर समेट दिया था जिसे 365 रनों के एक विशाल लक्ष्य का पीछा करना था। अपनी पहली पारी में 255 रन बनाने वाली मेजबान टीम को मैच जीतने के लिए 290 रनों की और जरूरत थी।
पांचवें और अंतिम दिन, भारत का लक्ष्य शेष आठ विकेट चटकाने का था ताकि 12 अंक और हासिल किए जा सकें और 2023-25 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अपनी शानदार शुरुआत को और आगे बढ़ाया जा सके। लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
इससे पहले सुबह भारी बारिश और बादल छाए रहने के कारण पांचवें दिन का खेल देर से शुरू हुआ। बारिश के व्यवधान के कारण तीसरे और चौथे दिन ओवर गंवा दिए जाने के कारण टेस्ट श्रृंखला के अंतिम दिन की कार्यवाही सामान्य समय से 30 मिनट पहले शुरू होनी थी।
संक्षिप्त स्कोर:
भारत 438 एवं 181/2 पारी घोषित।
वेस्ट इंडीज 255 और 76-2, 32 ओवर में (क्रेग ब्रैथवेट 28; रविचंद्रन अश्विन 2-33)।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia