नेपियर: पुरुष टीम के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, न्यूजीलैंड को 9 विकेट से दी पटखनी

नेपियर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच पहले वनडे में भारतीय महिला टीम ने बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को 9 विकेट से हरा दिया।भारत की स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 104 गेंद पर 105 रन बनाकर आउट हुई।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

स्मृति मंधाना ने 105 रन और जेमिमाह रोड्रिगेज नाबाद 81 रन की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को 9 विकेटों से हरा दिया। मैक्लीन पार्क मैदान पर खेले गए मैच की जीत से भारत ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और अपने गेंदबाजों के दम पर मेजबान टीम की पारी को 192 रनों पर ही समेट दिया।

इस पारी को समेटने में भारत के लिए एकता बिष्ट और पूनम यादव ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने दो और शिखा पांडे ने एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में सूजी बेट्स ने ही सबसे अधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा, टीम की कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड की ओर से मिले 193 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय टीम को अधिक परेशानी नहीं हुई। मंधाना ने रोड्रिगेज के साथ मिलकर 190 रनों की शानदार साझेदारी की।

भारतीय टीम जीत से केवल तीन रन दूर थी कि इसी मौके पर एमीलिया कैर ने मंधाना को ली ताहुहु के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम का पहला विकेट गिराया। हालांकि, इस विकेट के गिरने से मेहमान टीम को अधिक नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद, रोड्रिगेज ने दीप्ति शर्मा के साथ जरूरी 3 रन जोड़े और टीम को जीत दिलाई। हालांकि, दीप्ति ने एक भी रन नहीं बनाया। मंधाना ने अपनी पारी में 104 गेंदें खेलीं। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए, वहीं रोड्रिगेज ने 94 गेंदें खेली और 9 चौके जड़े।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Jan 2019, 1:40 PM