नॉटिंघम टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को 203 रन से हराया, विराट कोहली ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की जीत

भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया था। भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 357 रनों पर घोषित कर दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

भारत ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन बुधवार को इंग्लैंड को 203 रनों से हरा दिया। मैच के बाद कोहली ने कहा, "हम एक टीम के रूप में केरल में बाढ़ पीड़ितों को यह जीत समर्पित करना चाहते हैं। वहां लोगों के लिए कठिन समय है, और यह थोड़ा बहुत है जो हम उनके लिए कर सकते हैं।" कोहली ने आगे कहा, “इस सीरीज में बने रहने के लिए ये जीत जरूरी थी।”

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 521 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 317 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई।

इंग्लैंड को इस स्कोर तक समेटने में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा। उन्होंने 85 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा ईशांत शर्मा ने दो, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिए।

भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारत ने कप्तान विराट कोहली (103) के 23वें शतक, चेतेश्वर पुजारा (72) और हार्दिक पांड्या के नाबाद 52 रनों के दम पर अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 357 रनों पर घोषित कर दी थी।

इंग्लैंड ने मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 311 रनों के कुल स्कोर पर ही नौ विकेट खो दिए थे। आदिल राशिद 30 और जेम्स एंडरसन आठ रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

अश्विन ने पांचवें दिन के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स एंडरसन (11) को अजिंक्य रहाणे का हाथों कैच करा भारत को जीत दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। पहली पारी में पांड्या ने पांच विकेट अपने नाम किए थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 Aug 2018, 4:49 PM