Tokyo Olympics 2020: सिंधु, मैरी कॉम समेत कल भारत की ये बेटियां करेंगी कमाल! जानें क्या है 7वें दिन का शेड्यूल

29 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की ओर से मैदान पर मनु भाकर, मैरी कॉम, पीवी सिंधू आदि पर सभी की नजरें होंगी। आइए नजर डालते हैं कि टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन यानी गुरुवार को भारत का कार्यक्रम किस प्रकार रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i

टोक्यो ओलंपिक में बुधवार की शुरूआत भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के साथ हुआ थी। वहीं भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पदक की उम्मीदों को बरकरार रखते हुए नॉकआउट स्टेज में पहुंची। वहीं भारतीय नाविक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह दूसरे सेमीफाइनल में छठे और अंतिम स्थान पर रहने के बाद पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे। हालांकि तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारत मेडल जीतने के करीब पहुंच चुका है। तीरंदाज दीपिका कुमारी और बॉक्सर पूजा रानी अंतिम 8 में प्रवेश कर चुकी हैं।

29 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की ओर से मैदान पर मनु भाकर, मैरी कॉम, पीवी सिंधू आदि पर सभी की नजरें होंगी। आइए नजर डालते हैं कि टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन यानी गुरुवार को भारत का कार्यक्रम किस प्रकार रहेगा।

गोल्फ

मेंस राउंड 1- अनिर्बान लाहिड़ी, उदयन माने, भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे।

रोइंग

मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल बी, भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

शूटिंग

25 मीटर पिस्टल विमेंस क्वॉलीफिकेशन प्रीसाइजन- मनु भाकर, राही सरनोबत, भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 30 मिनट शुरू होगा।

हॉकी

भारत बनाम अर्जेंटीना (पुरुष), भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा।

बैडमिंटन

पीवी सिंधू बनाम मिया ब्लिचफेल्ड्ट राउंड 16, भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा।

आर्चरी

अतानु दास (मेंस इंडिवीजुअल 1/32 एलिमिनेशंस), भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा।

सेलिंग

लेजर मेन रेस 7 & 8 , भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा

49er मेन रेस 5 & 6, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा

लेजर रेडियल विमेन रेस 7 & 8, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा

बॉक्सिंग

सतीष कुमार बनाम रिकार्डो ब्राउन मेंस सुपर हेवी (+91 kg) - R16, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा

मैरी कॉम बनाम इनग्रिट वैलेंसिया, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगा

स्विमिंग

मेंस 100 मीटर बटरफ्लाई हीट 2: साजन प्रकाश, भारतीय समयानुसार शाम 4 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए