कप्तान कोहली बोले- अच्छा होता वर्ल्ड कप से पहले कुछ और वनडे खेलने को मिल जाते

कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “शायद, दो और वनडे मिलते तो हमारे लिए यह अच्छा रहता। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि दोनों टीमों के लिए फायदेमंद होते। यह ज्यादा आदर्श की स्थिति होती।”

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आगामी विश्व कप से पहले कुछ और वनडे मैच खेलने को मिलते तो टीम के लिए यह अच्छा होता। भारत को रविवार से आस्ट्रेलिया के साथ दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं। भारत का 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले यह आखिरी सीरीज है। इस सीरीज के बाद 23 मार्च में आईपीएल खेला जाएगा।

कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "शायद, दो और वनडे मिलते तो हमारे लिए यह अच्छा रहता। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि दोनों टीमों के लिए फायदेमंद होते। यह ज्यादा आदर्श की स्थिति होती।"

उन्होंने कहा, "लेकिन हमारे पास जो भी सर्वश्रेष्ठ चीज आगे है, हमें उसका उपयोग करना होगा। हम बतौर टीम मानसिक रूप से सही स्थिति में आना चाहेंगे। अभी हम बतौर टीम काफी संतुलित हैं और मुझे किसी भी चीज या विभाग में कोई चिंता नहीं है। हर कुछ लगभग सुलझा हुआ है।"

भारतीय कप्तान ने आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोयनिस को सीरीज में सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताया। स्टोयनिस ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स के लिए 13 मैचों में 533 रन बनाए थे और 14 विकेट भी हासिल किए थे।

कोहली ने कहा, "हम आस्ट्रेलियाई टीम से कड़े मुकाबले की उम्मीद करते हैं। लेकिन अगर मुझे एक खिलाड़ी को बाहर करना पड़ा जो मैच में अधिक प्रभाव डाल सकता है तो वह मार्कस स्टोयनिस होगा। उन्होंने बीबीएल से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि वह वह आत्मविश्वास से लबरैज हैं और वह निश्चित रूप से अपनी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Feb 2019, 8:17 PM