पुणे टेस्ट: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रनों से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा

चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम फॉलोऑन के लिए उतरी और 189 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि तेंदा बावुमा ने 38 तथा वेर्नान फिलेंडर ने 37 रनों की पारी खेली।

फोटो: @BCCI
i

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने मेहमान टीम की पहली पारी 275 रनों पर समेटकर उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य किया।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI

चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम फॉलोऑन के लिए उतरी और 189 रनों पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि तेंदा बावुमा ने 38 तथा वेर्नान फिलेंडर ने 37 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। साथ ही टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडियान ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से जीत हासिल की थी।

पुणे टेस्ट: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रनों से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा
फोटो: @BCCI

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 13 Oct 2019, 3:27 PM