सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली का जलवा कायम, सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में शीर्ष पर मौजूद

ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कोहली के 3-3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। ट्विटर पर 2.8 और इंस्टाग्राम पर 1.65 करोड़ फॉलोअर्स के साथ सचिन दूसरे जबकि इंस्टाग्राम पर 1.54 और फेसबुक पर 2.05 करोड़ फॉलोअर्स के साथ धोनी तीसरे पायदान पर हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर है। कोहली इस दशक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वह एकमात्र क्रिकेटर हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं।

ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके तीन-तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

इस सूची में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर आते हैं। उनके ट्विटर पर तीन करोड़, फेसबुक पर 2.8 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.65 करोड़ फॉलोअर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं है, लेकिन फिर भी वह तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.54 करोड़, ट्विटर पर 77 लाख और फेसबुक पर 2.05 करोड़ फॉलोअर हैं।


अपने करियर में सबसे शानदार प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा के तीनों प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं। सुरेश रैना के ट्विटर पर 1.67 करोड़, इंस्टाग्राम पर 90 लाख और फेसबुक पर 31 लाख फॉलोअर हैं।

युवराज सिंह ट्विटर पर 47 लाख, इंस्टाग्राम पर 75 लाख और फेसबुक पर 1.4 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह के ट्विटर पर 1.01 करोड़, इंस्टाग्राम पर 36 लाख और फेसबुक पर 66 लाख फॉलोअर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर अब्राहम डिविलियर्स के ट्विटर पर 67 लाख, इंस्टाग्राम पर 85 लाख और फेसबुक पर 36 लाख फॉलोअर हैं।

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ट्विटर पर 41 लाख, इंस्टाग्राम पर 48 लाख और फेसबुक पर 89 लाख फॉलोअर के साथ अगले नंबर पर आते हैं।

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के ट्विटर पर 44 लाख, इंस्टाग्राम पर 28 लाख और फेसबुक पर 78 लाख फॉलोअर हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia