कोरोना वायरस से भारतीय हॉकी के अधिकारी रोशन का निधन, कई टूर्नामेंट में दे चुके थे अपना अनुभव

रबी रोशन का कोरोना के कारण लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। रोशन ने 2010 से हॉकी अधिकारी के रूप में काम शुरू किया था और उनका आखिरी काम मार्च में भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय हॉकी टीम के तकनीकी अधिकारी रबी रोशन का कोरोना के कारण लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह 44 वर्ष के थे। हॉकी इंडिया ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। रोशन ने 2010 से हॉकी अधिकारी के रूप में काम शुरू किया था और उनका आखिरी काम मार्च में भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप था।

रोशन महाराजा सर बीपी सिंह प्राइज मनी ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 2020 और 10वें हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 सहित कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, "अधिकारियों में वह काफी सक्रिय थे। वह हमेशा सीखना चाहते थे। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia