टोक्यो परालंपिक में भारतीय निशानेबाजों ने रचा इतिहास, मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंहराज ने सिल्वर

शूटिंग के P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज ने रजत पदक जीता।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

टोक्यो पारालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने गोल्ड जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने 218.2 का स्कोर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं सिंहराज अदाना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा है। सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी ब्रॉन्ज जीत चुके हैं। उन्होंने इसबार 216.7 का स्कोर किया। इसी के साथ भारत ने अबतक इस स्पर्धा में 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia