Tokyo Olympics 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार, जर्मनी ने 2-0 से दी मात

टोक्यो ओलिंपिक में 25 जुलाई का दिन भारत के लिहाज कुछ खास अच्छा नहीं रहा। महिला हॉकी टीम को भी हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी के साथ खेले गए मैच में भारत 2-0 से हार गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

र्मनी ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रुप चरण के पूल ए के मुकाबले में 2-0 से हरा दिया है। भारत को अपने पहले मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था और कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व वाली टीम इस मैच में भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ सकी और उसे ओलंपिक में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी की ओर से पहले क्वार्टर में निक लॉरेंज और तीसरे क्वार्टर में एने कटारीना स्क्रोदर ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

भारत के लिए गुरजीत कौर ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागने का सुनहरा मौका गंवाया था। पहले क्वार्टर के शुरुआती 10 मिनट तक मुकाबला बराबरी पर था, लेकिन 12वें मिनट में जर्मनी ने गोल दागते हुए मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और जर्मनी की बढ़त 1-0 की बना रही। वहीं भारतीय टीम की डिफेंडिंग काफी अच्छी रही, लेकिन पहले दो क्वार्टर में 1-0 से पिछड़ने के बावजूद गोल नहीं कर पाना उनके लिए बड़ी समस्या रही।


बता दें, तीसरे क्वार्टर में केवल पांच मिनट का ही खेल हुआ था कि जर्मनी ने एक और गोल दागते हुए अपनी बढ़त 2-0 कर ली थी। जर्मनी के इस गोल से पहले भारत ने स्कोर बराबर करने का मौका गंवाया था।भारत को तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर मिली थी जो पेनल्टी स्ट्रोक में तब्दील हुई थी। वन ऑन वन पोजीशन में गुरजीत कौर ने गोल करने का मौका गंवाया था। आपको बता दें, टोक्यो ओलंपिक में अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय महिलाओं को नीदरलैंड ने 5-1 से करारी मात दी थी। भारत के लिए इकलौता गोल कप्तान रानी रामपाल ने दागा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia