एशियाई खेल 2023 में भारत का अभियान खत्म, 28 गोल्ड सहित 107 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

भारत ने चीन के हांगझोउ में जारी एशियन गेम्स में 107 मेडल जीते। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एशियाई खेल 2023 में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। आपको बता दें, भारत ने कुल 107 पदक अपने नाम किए हैं। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बता दें, भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच, 13वें दिन नौ और 14वें दिन 12 पदक मिले।

भारत की झोली में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक आए। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में था, जब भारत को 70 पदक मिले थे। इस बार भारत ने पहली बार 100 का आंकड़ा पार किया। भारत के लिए तीरंदाजी और एथलेटिक्स में जमकर पदक आए। अंत में पहलवानों ने भी कई पदक जीते। बैडमिंटन और क्रिकेट में ऐतिहासिक स्वर्ण मिले।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia