आईपीएल-13ः दिल्ली की गेंदबाजी के आगे ढेर हुए राजस्थान के शेर, 46 रनों से हराकर टॉप पर पहुंचे कैपिटल्स

शारजाह में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के 23वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हरा दिया है। दिल्ली द्वारा दिए गए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर आउट हो गई।

फोटोः सोशल मीडिया
i

शारजाह में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के 23वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हरा दिया है। दिल्ली द्वारा दिए गए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर आउट हो गई। राजस्थान की हार के साथ दिल्ली ने इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगा दी।

राजस्थान की ओर से राहुल तेवतिया ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कगीसो रबाडा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, जबकि रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस को दो-दो सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से शिमरोन हेटमायेर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए, जबकि मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 39 रन निकले। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रनों का योगदान दिया। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 17 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि दिल्ली के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

इस जीत के बाद दिल्ली के 10 अंक हो गए हैं और वह 8 टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। राजस्थान की यह छह मैचों में चौथी हार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 09 Oct 2020, 11:59 PM