IPL 2022 Auction: नीलामी के दूसरे दिन इन 2 विदेशी खिलाड़ियों पर नोटों की बारिश, जानें किसने कितने करोड़ में खरीदा?

ओडियन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा। ओडियन पहली बार आईपीएल में अपना टैलेंट दिखाते नजर आएंगे। पंजाब किंग्स इस मेगा नीलामी में कई बेहतरीन खिलाड़ी को अपने पाले में कर चुकी है और अभी कई खिलाड़ियों पर उनकी नजर बनी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आईपीएल 2022 के लिए दूसरे दिन की नीलामी बेंगलुरु में जारी है। नीलामी शुरू होने के कुछ ही देर बाद पंजाब किंग्स ने दो विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई और उन्हें खरीद लिया। लियाम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

वहीं, ओडियन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा। ओडियन पहली बार आईपीएल में अपना टैलेंट दिखाते नजर आएंगे। पंजाब किंग्स इस मेगा नीलामी में कई बेहतरीन खिलाड़ी को अपने पाले में कर चुकी है और अभी कई खिलाड़ियों पर उनकी नजर बनी हुई है।


दूसरे दिन की नीलामी में अब तक ये खिलाड़ी बिके:

  • ऑपरेशन जारी है। मलबे में फंसे दो और मजूदरों को बाहर निकाल लिया गया है।

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में मनदीप सिंह को हासिल किया।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को 1 करोड़ रुपये में हासिल किया।

  • गुजरात टाइटंस ने डोमिनिक ड्रेक्स को 1.10 करोड़ रुपये में सौदा किया।

  • गुजरात टाइटंस ने जयंत यादव को 1.70 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

  • गुजरात टाइटंस ने 1.40 करोड़ रुपये में विजय शंकर को हासिल को खरीदा।

  • हैदराबाद ने मार्को जेनसेन के साथ 4.2 करोड़ रुपये में चुना।

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपये में हासिल किया।

  • दिल्ली कैपिटल्स ने खलील अहमद को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने दुष्मंता चमीरा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • राजस्थान रॉयल्स ने 2.60 करोड़ रुपये में नवदीप सैनी को खरीदा।

  • दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन सकारिया को 4.2 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

  • मुंबई इंडियंस ने 1.30 करोड़ में जयदेव उनादकट को खरीदा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 13 Feb 2022, 1:44 PM