FIFA विश्वकप में ईरान-न्यूजीलैंड मुकाबला 2-2 से रहा ड्रॉ, कप्तान मेहदी तारेमी बोले- हम यहां राजनीति के लिए...

ईरान की ओर से मोहम्मद मोहेब्बी और रैमिन रेज़ाइयान ने गोल किए, जबकि न्यूजीलैंड के लिए एली जस्ट ने दो शानदार गोल दागे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कई मुश्किलों और विवादों के बीच आखिरकार ईरान की टीम फीफा विश्वकप के लिए मैदान पर खेलने उतरी। लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड ने 2-2 की बराबरी पर मैच समाप्त किया। दोनों टीमों ने जीत हासिल करने के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन आखिरकार मुकाबला ड्रॉ रहा। ईरान की ओर से मोहम्मद मोहेब्बी और रैमिन रेज़ाइयान ने गोल किए, जबकि न्यूजीलैंड के लिए एली जस्ट ने दो शानदार गोल दागे। दो बार पिछड़ने के बावजूद ईरान ने शानदार वापसी करते हुए मैच बराबर कर लिया।

पहले हाफ से ही न्यूजीलैंड ने दिखाया आक्रमक खेल

न्यूजीलैंड ने मुकाबले की तेज शुरुआत की और सातवें मिनट में एलीजाह के गोल की बदौलत बढ़त बना ली। इसके बाद ईरान ने लगातार दबाव बनाया और 32वें मिनट में रामीन रेजाइयान ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। वहीं दूसरे हाफ में एलीजाह ने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल करते हुए न्यूजीलैंड को फिर से बढ़त दिला दी। लेकिन ईरान ने हार नहीं मानी और 64वें मिनट में मोहम्मद मोहबी के गोल से एक बार फिर मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया।

मैच के अंतिम क्षणों में ईरान के पास निर्णायक गोल करने का अवसर भी था, लेकिन न्यूजीलैंड की मजबूत डिफेंड ने उसे सफल नहीं होने दिया। इस नतीजे के बाद ग्रुप जी की सभी चार टीमों के खाते में एक-एक अंक हो गए, क्योंकि बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया मुकाबला भी ड्रॉ रहा।

हमारा लक्ष्य लोगों को जोड़ना है- ईरान के कप्तान

मैच के दौरान ईरानी टीम को दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिलीं। जहां कुछ लोगों ने टीम का उत्साह बढ़ाया, वहीं कई दर्शक फीफा के प्रतिबंध के बावजूद ईरान के प्री-रिवोल्यूशनरी ‘लायन एंड सन’ झंडे के साथ स्टेडियम पहुंचे। मैच के बाद ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी ने कहा हम राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी हैं और हर ईरानी के लिए खेलते हैं, चाहे वे देश में रहते हों या विदेश में। अलग-अलग देशों और समाजों में लोगों की सोच और राय अलग हो सकती है।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य फुटबॉल के माध्यम से लोगों को जोड़ना और उन्हें खुशी देना है। हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है और हम उसका सम्मान करते हैं। हमारा ध्यान केवल खेल पर है। हम यहां राजनीति के लिए नहीं, बल्कि फुटबॉल खेलने और अपने देशवासियों को गर्व महसूस कराने के लिए आए हैं।

फीफा में ईरान का शेड्यूल

ईरान अब अपना दूसरा मुकाबला 22 जून को सुबह 12.30 बजे Belgium और 27 जून को Egypt से भिड़ेगा। टीम ग्रुप-जी में शामिल है। दूसरा मुकाबला भी Los Angeles में खेले जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में ईरानी प्रवासी रहते हैं। अंतिम ग्रुप मैच Seattle में होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए