खेल: फॉर्म में लौटते ही कोहली ने तोड़ा महान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड और IPL से पहले मुंबई इंडियंस को लगा झटका

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया है, इसके साथ ही किंग कोहली ने आज एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है और इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस टीम को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

IND vs AUS: कोहली का एक और कमाल, इस मामले में दिग्गज ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया है, इसके साथ ही किंग कोहली ने आज एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं उन्होंने दिग्गज ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्रायन लारा ने सभी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4714 रन बनाए हैं, जिसमें वनडे में 1858 रन और टेस्ट में 2856 रन हैं। ब्रायन लारा ने टी-20 क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4723 रन बना लिए हैं। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 2083, टेस्ट में 1846 और टी-20 में 794 रन बनाए हैं। इस तरह किंग कोहली ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं, मास्टर ब्लास्टर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6707 रन बनाए हैं। जिसमें वनडे में 3077 रन और टेस्ट में 3630 रन हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

रोहित 17 हजार अन्तर्राष्ट्रीय रन पूरे करने छठे भारतीय बने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित दूसरे दिन 17 रन पर नाबाद थे और तीसरे दिन सुबह के सत्र में उन्होंने चार और रन बनाने के साथ 17 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। वह अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर, करिश्माई विराट कोहली, प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तानों सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन बनाये हैं। रोहित ने अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब से उन्होंने 48 टेस्ट (अभी वह अहमदाबाद टेस्ट खेल रहे हैं), 241 वनडे और 148 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 3348, 9782 और 3853 रन बनाये हैं। रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

IPL से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, ये खिलाडी टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस टीम को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। जहां चोट के कारण भारतीय शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। वहीं अब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झे रिचर्डसन का भी लीग से बाहर होना तय है। वहीं रिचर्डसन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने रिचर्डसन को 2023 के लिए रिटेन किया था। लेकिन एक के बाद एक करके मुंबई को झटके लग रहे हैं। पहले बुमराह और अब रिचर्डसन की कमी मुंबई को आईपीएल के 16वें सीजन में जरूर खलेगी। दरअसल, झे रिचर्डसन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “चोट क्रिकेट का एक बड़ा हिस्सा है, यह एक सच्चाई है। पिछले कुछ साल मुश्किल में बीते हैं। लेकिन अब किस्मती से मैं इस अवस्था में हूं, मैं अच्छी स्थिति में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। निराश, निस्संदेह, लेकिन यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि भविष्य कैसा होगा? मैदान पर वापसी करने और अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं। एक कदम पीछे, दो कदम आगे।”

खेल: फॉर्म में लौटते ही कोहली ने तोड़ा महान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड और IPL से पहले मुंबई इंडियंस को लगा झटका

वेनेजुएला ने अर्जेंटीना के बतिस्ता को प्रमुख कोच बनाया

अर्जेंटीना के मैनेजर फर्नांडो बतिस्ता को वेनेजुएला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है। वेनेजुएला फुटबॉल महासंघ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनका अनुबंध साढ़े तीन साल का होगा। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि 52 वर्षीय बतिस्ता ने जोस पैकरमैन की जगह ली है। पैकरमैन ने 15 महीने के कार्यकाल के बाद अपना पद छोड़ा है जिसमें पांच जीत, एक ड्रा और चार हार शामिल थीं। वेनेजुएला फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष जॉर्ज जिमेनेज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं यह घोषित करने के लिए यहां हूं कि फर्नांडो बतिस्ता हमारी पुरुष टीम के प्रभारी होंगे।" बतिस्ता, जो वेनेजुएला की अंडर-23 टीम के मैनेजर थे, 2026 विश्व कप तक वेनेजुएला के साथ रहेंगे जो अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 2026 विश्व कप के क्वालीफायर्स सितम्बर में शुरू होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस प्रमाण पत्र प्राप्त किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा फुली सीटेड हॉकी स्टेडियम होने के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड से मान्यता का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। पटनायक ने राउरकेला के स्टेडियम में चल रहे एफआईएच प्रो लीग टूर्नामेंट के दौरान प्रमाण पत्र प्राप्त किया। स्टेडियम, जो अब हॉकी बुनियादी ढांचे में बेंचमार्क है, रिकॉर्ड 15 महीनों में बनाया गया था और इसमें 20,011 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस द्वारा दुनिया के सबसे बड़े फुली सीटेड हॉकी स्टेडियम के रूप में मान्यता दी गई, जो हॉकी विश्व कप के जश्न में शामिल था और भारत और ओडिशा के लिए बहुत गर्व की बात थी।

पटनायक ने कहा: गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस द्वारा यह मान्यता एक वसीयतनामा है कि हमारे राज्य, ओडिशा ने एक लंबा सफर तय किया है और अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ी है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है और मैं इस परियोजना का हिस्सा रहे सभी लोगों, सुंदरगढ़ के लोगों और हॉकी प्रशंसकों को खेल के बिना शर्त समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा, इसने हमें इस कठिन कार्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। मैं इस सम्मान को ओडिशा के लोगों को समर्पित करता हूं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia