महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी नई जीप मिडसाइड एसयूवी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
धोनी के पास कई हाई एंड कारें और एसयूवी हैं। वह फेरारी 599 जीटीओ, हमर एच2 और जीएमसी सिएरा के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कावासाकी निंजा एच2, कांफेडेटर हेलकैट, बीएसए, सुजुजी हायाबुजा और नार्टन विंटेज बाइक्स भी हैं।

क्रिकेट से दूर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नई जीप खरीदी है। धोनी को जीप कम्पनी की ग्रैंड चिरोखी ट्रैकहॉक के साथ झारखंड की राजधानी में देखा गया।
धोनी जब अपनी लाल रंग की मिडसाइड एसयूवी लेकर राजधानी की सड़कों पर निकले तो लोगों ने कौतूहल से अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी और उनकी नई जीप को देखा। भारत में जीप की इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपये है।

धोनी के पास कई हाई एंड कारें और एसयूवी हैं। वह फेरारी 599 जीटीओ, हमर एच2 और जीएमसी सिएरा के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कावासाकी निंजा एच2, कांफेडेटर हेलकैट, बीएसए, सुजुजी हायाबुजा और नार्टन विंटेज बाइक्स भी हैं।

बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ न जाने का फैसला करते हुए धोनी ने कुछ समय भारतीय सेना के साथ रह कर देश की सेवा करने का ऐलान किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। मैचों से दूरी को देखते हुए पिछले दिनों धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के कयास भी लगाए जा रहे थे।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
- Ms Dhoni
- एमएस धोनी
- Dhoni Car Collection
- Dhoni bought new Jeep
- Mid Side SUV
- मिड साइड एसयूवी
- धोनी ने खरीदी जीप
- धोनी का कार कलेक्शन
