क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पत्नी के आरोपों को किया खारिज, कहा, गेम खराब करने की कोशिश

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मेरा खेल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया 
i

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां का उत्पीड़न करने और दूसरे महिलाओं के साथ संबंधों के आरोपों को खारिज किया है। शमी ने ट्वीट किया, “मैं मोहम्मद शमी हूं। यह जितनी भी खबर हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही है, ये सब सरासर झूठ है, ये हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है और यह मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।”

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर विभिन्न महिलाओं के साथ की गई बातचीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था।उन्होंने आरोप लगाया कि शमी के परिवार के सदस्यों ने उनकी हत्या करने की कोशिश भी की।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पत्नी के आरोपों को किया खारिज, कहा,  गेम खराब करने की कोशिश

उन्होंने कहा, “उनके परिवार में हर व्यक्ति मुझे प्रताड़ित करता था। उनकी मां और भाई भी मेरे साथ गलत व्यवहार करते थे। यह मारपीट सुबह के 2-3 बजे तक चलती थी। वे मेरी हत्या भी करना चाहते थे।”

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पत्नी के आरोपों को किया खारिज, कहा,  गेम खराब करने की कोशिश

उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें (सुधरने का) बहुत समय दिया और खुद को शांत रखने की काशिश की लेकिन अपनी गलतियां स्वीकार करने के बजाय, वह अपना गुस्सा मुझ पर निकालते थे और यहां तक कि उन्होंने मुझे धमकी भी दी कि चुप रहने में ही मेरी बेहतरी है।”

हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने कहा कि उनको अभी भी उम्मीद है कि कानूनी कार्रवाई करने से पहले शमी बदल जाएंगे।

जाकिर हुसैन ने कहा, “वह इस मामले को कुछ समय दे रही हैं। इसलिए हम कानूनी कार्रवाई करने से पहले इंतजार करेंगे।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए