वर्ल्ड कप 2019:फाइनल मैच के सुपर ओवर में नीशम के छक्का मारते ही हमेशा के लिए थम गयी थीं उसके शिक्षक की सांसें

नीशम के शिक्षक गॉर्डन की बेटी लियोनी ने कहा, ‘सुपर ओवर के दौरान एक नर्स आई और उन्होंने कहा कि मेरे पिता की सांसें बदल रही है। मैं समझती हूं कि नीशम ने छक्का मारा और मेरे पिता ने आखिरी सांसें ली।’

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आईसीसी वर्ल्ड कप के सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडरजिमी नीशम के छक्का मारने के बाद ऑकलैंड ग्रामर स्कूल के पूर्व शिक्षक और कोच जेम्स गॉर्डन का देहांत हो गया। इंग्लैंड ने 14 जुलाई को हुए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को बाउंड्री के आधार पर मात देकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

गॉर्डन की बेटी लियोनी ने कहा कि जैसे ही सुपर ओवर की दूसरी गेंद पर नीशम ने छक्का मारा उनके पिता की सांसें रुक गई।

'स्टफ डॉट को डॉट एनजेड' के मुताबिक, लियोनी ने कहा, "सुपर ओवर के दौरान एक नर्स आई और उन्होंने कहा कि मेरे पिता की सांसें बदल रही है। मैं समझती हूं कि नीशम ने छक्का मारा और मेरे पिता ने आखिरी सांसें ली।"

लियोनी ने कहा, "उनका सेंस ऑफ ह्यूमर विचित्र था और वह बहुत दिलचस्प आदमी थे। उन्हें बहुत अच्छा लगा होगा कि नीशम ने छक्का मारा।"


नीशम ने गुरुवार को ट्वीट किया, "डेव गॉर्डन मेरे हाई स्कूल के शिक्षक, कोच और दोस्त। इस खेल का आपका प्यार संक्रामक था, खासकर उनके लिए जिन्हें आपके मार्गदर्शन में खेलने को सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैच समाप्त होने तक आपने अपनी सांसें रोके रखी, आशा है कि आपको गर्व हुआ होगा। आपका धन्यवाद, भगवान आपकी आत्मा को शांती दे।"

लियोनी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि खिलाड़ी ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। गॉर्डन ने नीशम, लॉकी फग्र्यूसन और कई अन्य खिलाड़ियों को हाई स्कूल के दौरान कोचिंग दी। वह 25 वर्षो तक स्कूल में क्रिकेट और हॉकी के कोच रहे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia