Paris Olympics 2024: चीन ने जीता पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड, जानें किस खेल में मिला स्वर्ण

यूटिंग और लिहाओ की जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जिहयिओन केयुम और हाजुन पार्क की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 16-12 से हराया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

यूटिंग हुआंग और लिहाओ शेंग की चीन की जोड़ी ने शनिवार को यहां निशानेबाजी की मिश्रित टीम एयर राइफल स्पर्धा जीतकर पेरिस ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता।

यूटिंग और लिहाओ की जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जिहयिओन केयुम और हाजुन पार्क की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 16-12 से हराया। जिहयिओन और हाजुन की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इस स्पर्धा का कांस्य पदक एलेक्सांद्रा ली और इस्लाम सतपायेव की कजाखस्तान की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में ऐना यानसेन और मैक्सिमिलियन उल्ब्रिच की जर्मनी की जोड़ी को 17-5 से शिकस्त दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए