IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 14 करोड़ में किया रिटेन, इन खिलाड़ियों के नाम पर भी हो रही चर्चा

राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को 14 करोड़ में रिटेन कर लिया है। टीम ने संजू सैमसन को अपने पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने की पुष्टि की है। IPL 2022 के लिए 30 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को रिलीज व रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के रिटेंशन की समय सीमा नजदीक आने के साथ, फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है जिन्हें वे मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करना चाहती हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम जुड़ गया है।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को 14 करोड़ में रिटेन कर लिया है। टीम ने संजू सैमसन को अपने पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने की पुष्टि की है। आपको बता दें, IPL 2022 के लिए 30 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को रिलीज व रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है।

संजू सैमसन के रिटेन की पुष्टि हो जाने के बाद टीम में अभी तीन स्थान बाकी हैं जिनके लिए खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना है। फ्रेंचाइजी लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के नाम पर चर्चा कर रही है। वहीं बेन स्टोक्स को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia