खेल: गौतम गंभीर के निर्णयों पर श्रीकांत ने उठाए सवाल और स्वेदश पहुंची अर्जेंटीना की टीम का शानदार स्वागत
श्रीकांत ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम की तैयारी पर सवाल उठाए और प्लेइंग इलेवन में बार-बार किए जा रहे बदलावों की आलोचना की। अर्जेंटीना की टीम घर लौटी, तो एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और मिलिट्री बैंड के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

गौतम गंभीर के निर्णयों पर पूर्व कप्तान श्रीकांत ने उठाए सवाल, केएल राहुल के साथ नाइंसाफी का किया जिक्र
आयरलैंड टी20 सीरीज, इंग्लैंड टी20 सीरीज और फिर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया मैनेजमेंट पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड से वनडे सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट से जवाबदेही की मांग की है।
श्रीकांत ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम की तैयारी पर सवाल उठाए और प्लेइंग इलेवन में बार-बार किए जा रहे बदलावों की आलोचना की।
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वे बीच में टी20 विश्व कप जीत लेंगे, चैंपियंस ट्रॉफी जीत लेंगे और फिर गंभीर की बहुत तारीफ होगी, जबकि गंभीर को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। टीम मैनेजमेंट को जवाबदेह होना होगा। वे जिम्बाब्वे को हरा देंगे, फिर श्रीलंका और वेस्टइंडीज को हरा देंगे और फिर कहने लगेंगे कि भारत फॉर्म में वापस आ गया है। अगर आप जिम्बाब्वे, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के मैचों को अहम सीरीज मानते हैं, तो टीम के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। दुर्भाग्य से, वे ऐसा ही करते रहेंगे। भारत का प्रदर्शन मजबूत टीमों के खिलाफ कैसा रहता है, इसे पैमाना माना जाना चाहिए, न कि कमजोर रैंकिंग वाली टीमों पर मिली जीत को।"
श्रीकांत ने भारत की वनडे प्लानिंग पर भी चिंता जताई और कहा कि अगले वर्ल्ड कप से पहले बहुत कम मैच बचे हैं, इसलिए प्रयोग करने की ज्यादा गुंजाइश नहीं है।
फीफा विश्व कप: लियोनल मेसी के बिना स्वेदश पहुंची अर्जेंटीना की टीम का शानदार स्वागत
न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन से 1-0 से दिल तोड़ने वाली हार के बाद जब अर्जेंटीना की टीम घर लौटी, तो एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और मिलिट्री बैंड के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।
टीम के खिताब का बचाव करने में असफल रहने के बावजूद फैन्स ने अपना समर्थन दिखाया। एजेइजा में मिनिस्ट्रो पिस्टारिनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ऑफिस के बाहर हजारों लोग जमा हुए।
लैंडिंग के बाद, डेलिगेशन के आने-जाने की सुविधा के लिए विमान को प्राइवेट फ्लाइट एरिया एफबीओ में ले जाया गया। कोच लियोनेल स्कालोनी और बाकी टीम का स्वागत टरमैक पर ग्रेनेडियर रेजिमेंट ने रेड कार्पेट बिछाकर और 'मुचाचोस' धुन बजाकर किया, और फिर मैदान के आस-पास मौजूद बहुत सारे फैंस ने भी उनका स्वागत किया।
फैन्स ने सफेद और नीले रंग के छाते पकड़ रखे थे और अपनी टीम के कप्तान लियोनेल मेसी की नंबर 10 वाली जर्सी पहनी हुई थी। हालांकि, 39 वर्षीय मेसी, जिन्होंने शायद नेशनल टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेला लिया है, टीम के साथ मौजूद नहीं थे। एएफए ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि टीम के कई सदस्य यात्रा नहीं करेंगे, और मेसी भी उनमें से एक थे।
फीफा वर्ल्ड कप: विजेता स्पेन के सम्मान में खास 'डाक टिकट' जारी
स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देकर 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए स्पेन की सरकारी डाक और कूरियर सर्विस 'कोरेओस' ने अपनी टीम को सम्मान देते हुए एक खास यादगार डाक टिकट जारी किया।
इस डाक टिकट में लाल बैकग्राउंड पर राष्ट्रीय टीम का बैज बना है, जो उनकी होम जर्सी के रंग से मेल खाता है। इस डाक टिकट पर 'दो स्टार' बने हैं, जो देश के दो वर्ल्ड कप खिताबों (2010 और 2026) को दर्शाते हैं।
कोरेओस ने एक बयान में कहा, "कोरेओस इस डाक टिकट के जरिए देश की सामूहिक स्मृतियों में दर्ज इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए संजोकर रखना चाहता है। यह यादगार डाक टिकट एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पूरे देश के गर्व का प्रतीक है। साथ ही यह 2010 में विश्व विजेता बनी टीम और 2026 में फिर से वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बीच एक भावनात्मक सेतु का भी काम करता है। एक दशक से अधिक समय के अंतराल पर हासिल की गई ये दोनों ऐतिहासिक उपलब्धियां प्रतिभा, समर्पण, प्रतिबद्धता और टीम भावना जैसे समान मूल्यों से जुड़ी हुई हैं।"
फीफा ने फाइनल के बाद खिलाड़ियों के बीच झड़प की जांच शुरू की
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए विश्व का फाइनल के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प की जांच शुरू कर दी है।
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता लेकिन अंतिम सीटी बजाने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए जिससे जश्न का माहौल खराब हो गया।
वीडियो रीप्ले में अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस समेत कई खिलाड़ी हाथापाई में शामिल दिखे। वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि पोरडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़ा। जब स्पेन के स्थानापन्न खिलाड़ी गावी बीच-बचाव करने के लिए आए तो पोरडेस ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
स्पेन के कप्तान रौड्रि को अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहूएल मोलिना ने चोट पहुंचाने की कोशिश की। मोलिना ने बाद में उन्हें घेर भी लिया था। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी और अन्य खिलाड़ी स्थिति को शांत करने के लिए तुरंत बीच में आ गए।
टी20 श्रृंखला में भारत और जिम्बाब्वे के पास समान मौके: रजा
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने तीन मैच की टी20 श्रृंखला में भारत को प्रबल दावेदार मानने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी और उनके पास समान रूप से जीत हासिल करने के मौके होंगे।
विश्व चैंपियन भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में हाल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसे आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला में उसे चार मैच में हार मिली जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब उसके पास जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की राह पर लौटने का मौका होगा। इस श्रृंखला का पहला मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
रजा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘इस श्रृंखला में दोनों देशों के पास समान मौके होंगे। हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। हमारी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह श्रृंखला बेहद रोमांचक होगी।’’
जिम्बाब्वे ने फरवरी में कोलंबो में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। उसने इस साल श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत दर्ज की हैं।
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
