टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस हफ्ते कर सकते हैं ‘नई पारी’ की शुरुआत
खबरों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह की शादी में उनके परिवार के कुछ लोग ही शामिल होंगे। भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गोवा में इस हफ्ते विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था। खबरों के मुताबिक, 27 साल के बुमराह गोवा में शादी करेंगे। बुमराह इसके लिए अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे।
खबरों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह के परिवार के कुछ लोग ही इसमें शामिल होंगे। भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे।
बुमराह का टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड से साथ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है। हालांकि तेज गेंदबाज ने अभी तक अपनी शादी को लेकर या टी-20 सीरीज में नहीं खेलने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 04 Mar 2021, 9:16 AM
