IPL Auction में दूसरा सबसे महंगा भारतीय बना ये धाकड़ गेंदबाज! जानें कौन हैं वो 5 खिलाड़ी जिनपर जमकर बरसे नोट?

IPL Auction में टॉप 5 खिलाड़ियों की बात करें तो पहले तीन नंबर पर भारत के ईशान किशन, दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर हैं, वहीं चौथे नंबर पर शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, वेस्टइंडिज के निकोलस पूरन और वानिंदु हसरंगा का नाम है, इसके अलावा 5वें नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन ने जगह बनाई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी की शुरूआत हो चुकी है। नीलामी का आज पहला दिन है, पहले ही दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों की चांदी हो गई है। कई ऐसी टीम है जिसने खिलाड़ियों पर करोड़ों रूपये की बरसात कर दी है। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का नाम पहले है। टॉप 5 खिलाड़ियों की भी बात करें तो पहले चार नंबर पर भारत के ईशान किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल का नाम है, वहीं 5वें नंबर पर वेस्टइंडिज के निकोलस पूरन का नाम है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

IPL Auction 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन

भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन के लिए आईपीएल नीलामी बेहद यादगार रही है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ खरीद लिया है। इससे पहले भी वो मुंबई इंडियंस के साथ थे। झारखंड का ये लाल साल 2018 में 6.40 करोड़ में बिका था।ईशान ने मुंबई के साथ पिछले दो सीजन में 40 से ज्यादा एवरेज और 140 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 757 रन बनाए है। इसके अलावा पिछले सीजन में सनराइजर्स के खिलाफ 16 गेंद में ताबड़तोड़ पचास रन की पारी भी खेली थी। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी है. मुंबई ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया है. उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़, बुमराह को 12 करोड़, सूर्या को 8 करोड़ और पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है

आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने चाहर

आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में शनिवार को सीएसके ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जिससे इस साल की नीलामी में दूसरी सबसे महंगे खिलाड़ी बने। चाहर दोबारा से सीएसके के साथ जुड़े रहेंगे।


तीसरे नंबर पर है श्रेयस अय्यर का नाम

भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में चुना है। इसके साथ ही कोलकाता को अब कप्तानी करने के साथ एक विश्वसनीय मध्य क्रम का खिलाड़ी मिल गया है। अय्यर के लिए अभी टीमों ने जमकर बोलियां लगाई, जिन्होंने 2020 सीजन में उपविजेता होने के लिए दिल्ली की कप्तानी की थी। बैंगलोर, दिल्ली और लखनऊ ने शुरुआत में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बोली की शुरुआत की और बाद में गुजरात टाइटंस भी इसमें शामिल हो गई। लेकिन आखिरी में वह केकेआर के पाले में गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

चौथे नंबर पर चार खिलाड़ियों का है नाम

शार्दुल ठाकुर- भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं। शार्दुल के लिए दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पंजाब से उन्हें टक्कर मिली, लेकिन बाजी दिल्ली ने मारी। शार्दुल इससे पहले चेन्नई का हिस्सा थे।

हर्षल पटेल- भारत के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (जो आईपीएल 2021 के प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज थे) को उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 10.75 करोड़ रुपये में वापस पा लिया। दूसरे दौर में बल्लेबाजों और हरफनमौला खिलाड़ियों की बोली को रोकना पड़ा, क्योंकि नीलामीकर्ता ह्यूग एडमेड्स को श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली के बीच में परेशानी का सामना करना पड़ा।

निकोलस पूरन- आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में शनिवार को निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में प्राप्त किया है। पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स की ओर से खेले थे। इस बारी वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

वानिंदु हसरंगा- आई.पी.एल. मैगा ऑक्शन के दौरान वानिंदु हसरंगा (पिन्नाडुवेगे वानिंदु हसरंगा डी सिल्वा) मालामाल हो गए। हसरंगा जब 10.75 करोड़ रुपए का दांव लग चुका था तब ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स बेहोश हो गए थे। बोली दोबारा शुरू हुई तो किसी ने हसंरगा पर बोली नहीं लगाई। ऐसे में आखिरी बोली लगाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में हसरंगा की एंट्री हो गई। हसरंगा इसीके साथ आई.पी.एल. में बिकने वाले श्रीलंका के सबसे महंगे प्लेयर भी बन गए हैं।

फोटो: IPL
फोटो: IPL

महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नबंर पर हैं ये दो खिलाड़ी

लॉकी फर्ग्यूसन - गुजरात टाइटंस ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को खरीद लिया है। दिल्ली, बैंगलोर और लखनऊ को पछाड़ते हुए गुजरात ने 10 करोड़ की ऊंची रकम पर फर्ग्यूसन को खरीदा है।

प्रसिद्ध कृष्णा - आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए जारी नीलामी में प्रसिद्ध कृष्णा ( Prasidh Krishna) पर भी पैसों की बरसात हुई है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ संपन्न हुई व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने अच्छा खासा प्रभावित किया था। अपनी धारदार गेंदबाजी से उन्होंने न सिर्फ विकेट झटके थे बल्कि बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया था। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा ( Prasidh Krishna) पर बड़ी बोली लगनी तय थी और उम्मीद के मुताबिक उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी से जोड़ने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जमकर रस्साकशी हुई। आखिर में उन्हें राजस्थान ने 10 करोड़ की मोटी रकम में खुद से जोड़ लिया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia