Tokyo Olympics: भारत के लिए बेहद अहम है आज का दिन! मेडल के लिए दम दिखाएंगे ये खिलाड़ी, ऐसा है शेड्यूल

आज भारत कई ऐसे खेलों में शिरकत करता दिखेगा, जिनमें मेडल की उम्मीदें बढ़ सकती है। आज भारत आर्चरी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग, सेलिंग जैसे खेल में शिरकत करेगा। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का जोर देखने को मिल सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

टोक्यो में चल रहे खेलों के महाकुंभ ओलिंपिक का आधा सफर खत्म हो गया है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो अब तक देश ने इस आधे सफर में सिर्फ 2 ही मेडल पक्के किए हैं। एक मीराबाई चानू ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया, तो वहीं बॉक्सिंग में महिला मुक्केबाज लवलीना भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। जहां एक मेडल पक्का है।

इन सबके बीच भारत अभी भी कई मेडल अपने नाम कर सकता है। जिसमें आज का दिन यानी 31 जुलाई का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। आपको बता दें, आज भारत कई ऐसे खेलों में शिरकत करता दिखेगा, जिनमें मेडल की उम्मीदें बढ़ सकती है। आज भारत आर्चरी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग, सेलिंग जैसे खेल में शिरकत करेगा। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का जोर देखने को मिल सकता है। हालांकि, जिन 3 खेल इवेंट से आज भारत को मेडल की उम्मीदें है वो बैडमिंटन, आर्चरी और शूटिंग होंगी।

मेंस आर्चरी में भारत के अतानु दास मेंस सिंगल्स में अपना प्री क्वार्टर मैच खेलने उतरेंगे, जिसमें उनका मुकाबला जापान के तीरंदाज से होगा। इसके बाद इस इवेंट का क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल भी खेला जाएगा। मेंस सिंगल्स के अलावा तीरंदाजी के मेंस टीम इवेंट के मुकाबले भी होंगे। इसके अलावा महिलाओं के बैडमिंटन सिंगल्स में सभी की निगाहें पीवी सिंधु पर भी होंगी, जो अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलती दिखेंगी।

वहीं शूटिंग में महिलाओं के 50 मीटर 3 पोजीशन के इवेंट होंगे, जिसमें अंजुम मौदगिल और तेजस्विनी सावंत पर सभी की निगाहें होंगी। इसके अलावा मुक्केबाजी में भारत के मेंस बॉक्सर अमित पंघाल भी रिंग के अंदर अपना जलवा दिखा सकते हैं। वहीं भारत की महिला हॉकी टीम को अगर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो आज उसे साउथ अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा। इसके अलावा इस बात की भी दुआ करनी होगी कि आयरलैंड अपना आखिरी ग्रुप मैच हार जाए।

ओलंपिक 2020 में 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल

आर्चरी

मेंस इंडिवीजुएल क्वॉर्टरफाइनल- अतनु दास बनाम टी. फुरुकावा (जापान)- 7:16 Am

सेमीफाइनल- 11:15 Am

मेडल राउंड- 1:00 Pm

एथलेटिक्स

विमेंस डिस्कस थ्रो ग्रुप बी- कमलप्रीत कौर- 7:25 Am

मेंस लॉन्ग जंप- एम श्रीशंकर- 3:40 Pm

सेलिंग- 49er रेस 10- गणपति केलापंडा, वरुण ठक्कर

बॉक्सिंग

राउंड ऑफ 16: अमित पंघाल बनाम वाय. मार्टिनेज (कोलंबिया)- 7:30 Am

क्वॉर्टरफाइनल: पूजा रानी बनाम ली कियान (चीन)- 3:36 Pm

हॉकी

भारतीय महिला टीम बनाम साउथ अफ्रीका- 8:45 Am

शूटिंग

क्वॉलीफिकेशन: 50 मीटर राइफल 3- तेजस्विनी सावंत, अंजुम मुद्गिल- 8:30 Am

फाइनल- 12:30 Pm

बैडमिंटन

विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल- पीवी सिंधु बनाम ताई जू यिंग- 2:30 Pm

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia