Tokyo 2020: भारत की महिला हॉकी ने आयरलैंड को 1-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

अब भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अपना अगला ग्रुप मैच शनिवार को साउथ अफ्रीका से जीतना होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को 1-0 से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी है। आपको बता दें, ये जीत भारत को चौथे क्वार्टर में मिली। मैच में जब आखिरी के 3 मिनट बचे थे तो भारत के लिए ये गोल रानी रामपाल के स्टिक से निकला। इस जीत के साथ भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं।

पहले 3 क्वार्टर तक गोल दागने की दोनों टीमों की हर कोशिश नाकाम हुई। आपको बता दें, भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 14 पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए। लेकिन, आखिरकार मैच जब अपने आखिर के 3 मिनट में था तो अनुभवी रानी रामपाल ने गोल दागकर टीम को विजय दिला दी।

जीत आयरलैंड के लिए भी जरूरी थी। इस लिए आखिरी लम्हों में जब रानी रामपाल ने गोल दागा तो आयरलैंड की टीम बौखला गई। और उसने भारतीय गोलपोस्ट पर धावा बोल दिया। इस कोशिश में उसने अपने गोलकीपर को भी लगा दिया। लेकिन, गोल करने के उसके सारे हथकंडों को नाकाम कर दिया।

आपको बता दें, अब भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अपना अगला ग्रुप मैच शनिवार को साउथ अफ्रीका से जीतना होगा। साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि आयरलैंड अपना आखिरी ग्रुप मैच हार जाए। अगर ऐसा हुआ तो भारत का क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia