Tokyo Olympics: 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम का सफर खत्म, कोलंबिया की वालेंसिया से हारीं

टोक्यो ओलंपिक 2020 दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से हार गई हैं। मैरीकॉम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

छह बार की विश्व चैंपियन भारत की मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को टोक्यो ओलंपिक में महिला फ्लाईवेट 51 किग्रा भार वर्ग के राउंड-16 मुकाबले में कोलंबिया की इंग्रीट लोरेना वालेंसिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं मैरीकोम को वालेंसिया ने करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया। मैरीकोम के इस तरह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारने से भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

वालेंसिया अपने प्रदर्शन से जहां तीन जजों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं वहीं मैरीकोम से दो जज ही प्रभावित हुए।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia