Tokyo Olympics: भारत की झोली में आया पहला गोल्ड मेडल, भाला फेंक इवेंट में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन ह। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही ये दूरी तय की।

नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में ही 87.03 की दूरी तय कर नंबर 1 पर जगह बना ली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले थ्रो में अपना प्रदर्शन और बेहतर किया। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। भारत के एथलेटिक्स में पदक का 100 साल का सूखा खत्म किया। 23 वर्षीय नीरज ने क्वॉलीफिकेशन राउंड में सबसे सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। उनका थ्रो 86.59 मीटर का था। 1920 बेल्जियम ओलंपिक में भारत की ओर से तीन ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स और दो पहलवानों ने हिस्सा लिया था। तब से आज तक किसी भी भारतीय ने एथलेटिक्स में मेडल नहीं जीता था।


इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीता। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है और देश को ये पहला गोल्ड मेडल मिला है। इसके साथ ही ओलंपिक में भारत की झोली में अब 7 मेडल आ गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia