खेल की 5 बड़ी खबरें: टोक्यो ओलंपिक पर भी पड़ा कोरोना का असर, शिंजो आबे बोले- रद्द नहीं.. सिर्फ टला है ओलंपिक

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के साथ बातचीत के बाद जापान के पीएम शिंजो आबे ने ऐलान किया कि टोक्यो ओलंपिक खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा और 2021 की गर्मियों तक खेल होंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कोरोना: बजरंग पूनिया ने छह महीने का वेतन दान करने का किया ऐलान

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने कोराना वायरस के संक्रमण से निपटने में मदद करने के लिए छह महीने के अपने वेतन को दान करने के साथ टोक्यो ओलंपिक खेलों को टालने की मांग की। 25 साल के इस भारतीय पहलवान ने कहा कि कई देश ओलंपिक से नाम वापस ले चुके हैं और ऐसे में अगर इसका आयोजन होता है तो टूर्नामेंट का महत्व कम होगा।

बजरंग इन खेलों में भारत के पदक दावेदारों में से एक है। कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के कारण हालांकि इसका आयोजन संदेह के घेरे में है। इस बीमारी से अब तक दुनियाभर में 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 3,00,000 से अधिक लोग इसके संक्रमण की चपेट में आए हैं।

कोरोना के चलते टला टोक्यो ओलंपिक

कोरोनावायरस के खतरे के कारण टोक्यो ओलंपिक भी टल गया है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के साथ बात करने के बाद पीएम शिंजो आबे ने प्रेस से बात की और बताया कि दोनों इस बात पर सहमत हुए हैं कि टोक्यो ओलंपिक खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा और 2021 की गर्मियों तक खेल होंगे

शिंजो आबे के इस ऐलान से पहले ही खबर आ गई थी कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक से होने वाली बातचीत में गेम्स को 1 साल टालने का प्रस्ताव रख सकते हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर गेम्स तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं हो पाए, तो इन्हें टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। इससे पहले, आईओसी ने कहा था कि गेम्स को लेकर कोई भी फैसला अगले 1 महीने के भीतर हो जाएगा।


 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

डेल स्टेन को दक्षिण अफ्रीका ने कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से किया बाहर

अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साल 2020-21 के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंडरिक्स को 16 सदस्यीय लिस्ट में शामिल किया गया है। 36 साल के स्टेन ने फरवरी में चोट से उबरकर वापसी की थी। डेल स्टेन को अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलने की उम्मीद थी। दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने हालांकि युवा खिलाड़ियों में भरोसा जताया और एनरिच नोर्जे, ड्वेन प्रिटोरियस तथा बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन को करार दिए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जाक फाउल ने एक बयान में कहा, ‘हमने 16 पुरूष और 14 महिला खिलाड़ियों को अनुबंध दिए हैं। इसमें टेस्ट और सीमित ओवरों के खिलाड़ी शामिल हैं।’

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

एशियाई पैरा खेलों-2022 का प्रतीक चिह्न् , स्लोगन लॉन्च

एशियाई पैरा खेलों-2022 का प्रतीक चिह्न् और स्लोगन का यहां अनावरण किया गया है। बैंगनी, लाल और पीले रंग का यह रनिंग ट्रैक 10 सेमी-आर्क लाइनों द्वारा बनाया गया है। यह हांग्झोउ से होकर चलने वाली क्वेंटांग नदी के बढ़ते ज्वार को भी दर्शाता है। व्हीलचेयर में आगे बढ़ने वाला एथलीट गतिशीलता, ऊर्जा और जुनून का अनुभव कराता है। एशियाई पैरा खेलों के प्रतीक के दृश्य और शैली एशियाई खेलों के अनुरूप ही हैं। एशियन पैरा गेम्स आयोजन समिति के उपमहासचिव और हांग्झोउ के उपमहासचिव चेन वेक्यिांग ने कहा, "यह प्रतीक 'धूप, सद्भाव, आत्म-सुधार और साझाकरण' की अवधारणा के अनुरूप है जोकि खेलों के मूल्यों को दर्शाता है।"हांग्झोउ एशियाई खेलों का आयोजन नौ से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। इस दौरान 22 खेलों के करीब 300 एथलीट इसमें भाग लेते हुए दिखाई देंगे।


 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

कोविड-19 के खिलाफ फीफा के अभियान से जुड़े छेत्री

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को फुटबाल की नियामक संस्था फीफा द्वारा कोविड 19 महामारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शामिल किया गया है। छेत्री के अलावा इसमें 28 मौजूदा और पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें ये मशहूर फुटबालर लोगों को इस भयानक बीमारी से बचाव के लिए पांच जरूरी कदम उठाने का अनुरोध कर रहे हैं। इस अभियान की शुरूआत स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ मुख्यालय में की गई।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */