Tokyo Paralympics में छा गए भारतीय एथलीट! हाई जंप में थंगावेलु-शरद का डबल धमाका, भारत को दिलाए सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल

इन दो मेडल के साथ ही भारत ने पहली बार पैरालिंपिक खेलों में दहाई का आंकड़ा पार किया। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के मेडल की कुल संख्या 10 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर और और शरद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। दोनों ने हाई जंप के T63 इवेंट में मेडल हासिल किया। थंगावेलु ने रियो पैरालिंपिक के बाद लगातार दूसरा मेडल हासिल किया। वहीं रियो मे ब्रॉन्ज जीतने वाले वरुण सिंह भाटी इस बार मेडल से चूक गए।

इन दो मेडल के साथ ही भारत ने पहली बार पैरालिंपिक खेलों में दहाई का आंकड़ा पार किया। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के मेडल की कुल संख्या 10 हो गई है।

आपको बता दें, मरियप्पन और शरद दोनों ने अपने पहले अटेंप्ट में ही 1.73 मीटर और 1.77 मीटर की ऊंचाई का सफल जंप किया। भारत के शरद कुमार शुरुआत से लीड में थे। हालांकि शरद 1.86 मीटर पर तीन अटेंप्ट के बाद भी सफल जंप नहीं कर पाए और ब्रॉन्ज मेडल के साथ गोल्ड की रेस से बाहर हो गए।

इसके बाद रेस में केवल मरियप्पन और अमेरिका के ग्रीव सैम ही थे। दोनों ने 1.86 का मार्क पर सफल जंप किया। इसके बाद मरियप्पन तीन अटेंप्ट में भी 1.86 मीटर का जंप क्लियर नहीं कर पाए। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के ग्रीव ने तीसरे अटेंप्ट में 1.86 मीटर के सफल जंप के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia