वीडियो: भारत से मिली शर्मनाक हार को पचा नहीं पा रहे पाक फैंस, इंग्लैंड के मॉल में अपने कप्तान को बोला अपशब्द
भारत के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में हार के बाद से ही पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। उनकी टीम के एक प्रशंसक ने मॉल में उनसे सरेआमबदतमीजी की।

क्रिकेट विश्व कप में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। फैंस इस कदर भड़के हुए कि कोई पाकिस्तानी कप्तान को बर्फ की फैक्ट्री खोलने की नसीहत दे रहा है तो कोई पाकिस्तानी कप्तान की फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहा है। ताजा मामला इंग्लैंड के एक मॉल का है। जहां पाकिस्तानी कप्तान सरफराज को अपने फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन इंग्लैंड के एक मॉल में सरफराज को अपशब्द बोलता हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सरफराज अपने बेटे को गोद में लिए घूम रहे हैं तभी एक फैन वीडियो बनाने के बहाने सरफराज को अभद्र भाषा बोलता है। उसने अभ्रद भाषा प्रयोग करते हुए कम डाइट करने की नसीहत दी। सरफराज ऐसे कमेंट से नाराज होकर पलटकर देखते हैं लेकिन आगे बढ़ जाते हैं।
फैंस ही नहीं इससे पहले पाक क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी सरफराज की फिटनेस पर सवाल उठा चुके हैं। अख्तर ने कहा था, “सरफराज जब टॉस के लिए आते हैं तो उनका बहुत बड़ा पेट निकला हुआ होता है। उसका मुंह भी बहुत मोटा हो रखा था। वो ऐसे पहले कप्तान हैं जो इतना अनफिट हैं।”
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Jun 2019, 12:02 PM
