वीडियो: संन्यास का फैसला वापस लेंगी साक्षी मलिक? जानें कुश्ती संघ भंग होने के बाद उन्होंने इस पर क्या कहा?

मीडिया कर्मियों ने जब साक्षी मलिक से पूछा, क्या आप संन्यास वापस लेंगी। इस पर उन्होंने साफ तौर पर मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बात करूंगी, विचार करूंगी और फिर आगे आपको जानकारी दूंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ भंग करने के बाद यह चर्चाएं तेज हो गई हैं क्या पहलवान साक्षी मलिक संन्यास के फैसले को वापस लेंगी? इस बात की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कुश्ती संघ भंग होने के बाद साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान साक्षी ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या वह अपने संन्यास के फैसले को वापस लेंगी?

मीडिया कर्मियों ने जब साक्षी मलिक से पूछा, क्या आप संन्यास वापस लेंगी। इस पर उन्होंने साफ तौर पर मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बात करूंगी, विचार करूंगी और फिर आगे आपको जानकारी दूंगी। मतलब यह कि साक्षी मलिक संन्यास वापस ले सकती हैं। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आप साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया देख सकते हैं।


साक्षी ने भारतीय कुश्ती संघ के भंग होने पर कहा कि हम तो कह रहे थे कि यह बेटियों और बहनों की लड़ाई है, यह पहला कदम है। उम्मीद करूंगी की सरकार और हमारे पक्ष में कदम उठाएगी। साक्षी ने कहा कि हम चाहते हैं कि कुश्ती संघ की अध्यक्ष महिला हो। एक अच्छा कुश्ती संघ हो और आगे आने वाली बच्चियां सुरक्षित रहें।

साक्षी मलिक ने कहा कि हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं है। लड़ाई सिर्फ एथलीट्स के लिए थी। मुझे बच्चों की चिंता है। हमारी लड़ाई महिला पहलवानों के लिए है, जो कुश्ती संघ में बेटियां खेल रही हैं उनके लिए है। यह लड़ाई हम अपने तरीके से लड़ रहे हैं। मैंने तो संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैं बस यही चाहूंगी कि जो आने वाली बेटियां हैं उनको न्याय मिले।  

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Dec 2023, 4:56 PM