World Athletics Championships: भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लहराया जीत का परचम! सिल्वर मेडल किया अपने नाम

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में 88.1 मीटर दूर भाला फेंकर सिल्वर मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा का मुकाबला ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से था। एंडरसन ने गोल्ड अपने नाम किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पुरुषों के जेवलिन फाइनल में 88.13 मीटर के अपने चौथे थ्रो के साथ उन्होंने रजत पदक जीत लिया है। नीरज चोपड़ा का मुकाबला ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से था। एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता। चैम्पियनशिप में नीरज के अलावा रोहित यादव भी फाइनल में उतरे थे।

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक जीतकर भारत के 19 साल के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक है। 2003 में लंबी जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज द्वारा पेरिस में कांस्य पदक जीतने के बाद पहला पोडियम फिनिश था।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनकी मां सरोज देवी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है, हमें उम्मीद थी कि वो मेडल जरूर जीतेगा और उसकी मेहनत पूरी हुई।

नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पानीपत में उनके आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।

नीरज चोपड़ा की अब तक की उपलब्धियां:

  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 2022 में सिल्वर मेडल

  • ओलंपिक: 2021 में स्वर्ण पदक

  • एशियाई खेल: 2018 में स्वर्ण पदक

  • राष्ट्रमंडल खेल: 2018 में स्वर्ण पदक

  • एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 2017 में स्वर्ण पदक

  • विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 2016 में स्वर्ण पदक

  • दक्षिण एशियाई खेल: 2016 में स्वर्ण पदक

  • एशियाई जूनियर चैंपियनशिप: 2016 में रजत पदक

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Jul 2022, 8:38 AM