रेसलिंग फेडरेशन की चेतावनी बेअसर, विनेश फोगाट ने संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

विनेश ने लिखा, जिंदगी किसी गहरे भंवर में फंसी हुई है। दुनिया मेरे किरदार में कमियां ढूंढती रहती है। जिंदगी ने हमेशा आपका सिर ऊंचा रखा है। किसी तलवार में इतनी ताकत नहीं कि उसे झुका सके।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बावजूद दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए विनेश ने लिखा, "जिंदगी किसी गहरे भंवर में फंसी हुई है। दुनिया मेरे किरदार में कमियां ढूंढती रहती है। जिंदगी ने हमेशा आपका सिर ऊंचा रखा है। किसी तलवार में इतनी ताकत नहीं कि उसे झुका सके। वह इस झटके के बावजूद लड़ाई जारी रखने का पक्का इरादे रखती हैं।"

विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। विनेश को 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 15 पन्नों के नोटिस में यह आरोप लगाया कि विनेश ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापस आने वाले एथलीटों के लिए जरूरी 6 महीने की नोटिस अवधि पूरी नहीं की है। इसका अर्थ यह हुआ कि दो बार की विश्व चैंपियनशिप को कुश्ती में वापसी के लिए इंतजार करना होगा।

नोटिस में कहा गया है कि पेरिस ओलंपिक विवाद के दौरान विनेश के कामों से भारतीय कुश्ती की प्रतिष्ठा को हमेशा के लिए नुकसान हुआ है। डब्ल्यूएफआई के संविधान, यूडब्ल्यूडब्ल्यू इंटरनेशनल रेसलिंग नियम और एंटी-डोपिंग गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया है।

विनेश की नजर रविवार से गोंडा में शुरू हो रहे नेशनल ओपन रैंकिंग इवेंट के माध्यम से वापसी पर थी। विनेश ने 2024 में पेरिस ओलंपिक के फाइनल में ज्यादा वजन की वजह से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद संन्यास ले लिया था।

विनेश ने हाल ही में देश के लिए वैश्विक मंच पर पदक जीतने और अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए एक बार फिर से कुश्ती में वापसी का ऐलान किया था। उनकी नजर नेशनल ओपन रैंकिंग इवेंट से वापसी पर थी, लेकिन अब उन्हें इंतजार करना होगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia