नवजीवन बुलेटिन: राजस्थान में वायुसेना का ट्रक पलटा, 3 जवानों की मौत और चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

राजस्थान के बाड़मेर में सेना का ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गय, जिसमें सेना के 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 जवान घायल हो गए और इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कराया। चंद्रयान-2 अब 7 दिनों तक इसी कक्षा में चक्कर लगाएगा।

user

नवजीवन डेस्क

इसरो ने आज चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है। इसरो वैज्ञानिकों ने दोपहर 12.30 से 01.30 बजे के बीच चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा में प्रवेश कराया। चंद्रयान-2 अब 7 दिनों तक इसी कक्षा में चक्कर लगाएगा। इसरो के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते में चंद्रयान चांद पर लैंड करेगा।

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में आरोपी यूपी पुलिस के कांस्टेबल अमीर खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत करने पर जब पीड़िता के पिता स्थानीय पुलिस स्टेशन में गए तो वहां मौजूद पुलिस के लोगों ने उन्हें हिरासत में लेकर उनके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद लड़की के पिता की मौत हो गई थी।

राजस्थान के बाड़मेर में एक सेना का ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि तीन जवान बूरी तरह से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक़ चोहटन की पहाड़ी से गुजरते हुए ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। घायल जवानों को बाड़मेर के लिए रेफेर किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia