वीडियो: टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास! 2 घंटे में ही 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

एक तरफ जहां देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खेलों में भारत के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहा। टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत ने आज टोक्यो पैरालिंपिक्स में 2 घंटे में ही 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करके इतिहास रच दिया है।

user

नवजीवन डेस्क

एक तरफ जहां देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खेलों में भारत के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहा। टोक्यो पैरालिंपिक्स में आज एथलीट्स ने कुछ ही घंटों में 4 मेडल जीतकर सभी को चौंका दिया है। भारत ने आज टोक्यो पैरालिंपिक्स में 2 घंटे में ही 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करके इतिहास रच दिया है।

भारत को निशानेबाजी में अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल दिलवाया है। वहीं थ्रो डिस्क में योगेश काठुनिया ने सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा जैवलिन में भारत ने सिल्वर और ब्रॉन्ज दोनों मेडल अपने नाम किए हैं। देवेंद्र झाझड़िया ने सिल्वर और सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia