उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सामने आया भयावह वीडियो, देखें

दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। पूरा इलका धुआं-धुआं हो गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आग का तांडव देखने को मिला है। निवाड़ी थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री में आग कितनी भयावह लगी है, नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आप देख सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए