उत्तर प्रदेश के कानपुर में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कपड़े के गोदाम में आग लगी है, जिसमें आर्मी के वर्दी आदि बनती हैं। फायर टेंडर की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

कानपुर में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग।
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आग का तांडव देखने को मिला है। किदवई नगर थाना इलाके के संजय नगर में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कपड़े के गोदाम में आग लगी है, जिसमें आर्मी के वर्दी आदि बनती हैं। फायर टेंडर की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बढ़ने से रोक दिया गया है, आग को बुझाने का प्रयास जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia