वीडियो: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं एक्ट्रेस रिया सेन, राहुल गांधी के साथ कदमताल करती आईं नजर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेत्री पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत के बाद अब एक्ट्रेस रिया सेन भी शामिल हुई।

user

नवजीवन डेस्क

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने पड़ाव पर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में फिलहाल ये यात्रा महाराष्ट्र में है और अब मध्यप्रदेश में दाखिल होने वाली है। उसके बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए ये पदयात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त हो जाएगी।

यात्रा का उद्देश्य भी साकार होता दिख रहा है। कांग्रेस की ये यात्रा भारत को जोड़ने का काम कर रही है। इसकी तस्वीर हर दिन अलग अलग शहरों से दुनिया देख रही है। इस यात्रा को आम लोगों के साथ साथ, अलग अलग संगठन, समाज कार्यकर्ताओं और अब बॉलीवुड का भी भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। इस यात्रा में गुरूवार यानी आज महाराष्ट्र में अभिनेत्री रिया सेन भी राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आई। इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह भी इस यात्रा का हिस्सा बने थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia