वीडियो: फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया! खुद नासा ने जारी की चेतावनी, जानिए क्या होने वाला है?

काफी लंबे समय से धरती के लिए छुद्र ग्रह यानी एस्टेरॉयड को खतरा बताया जा रहा है। नासा ने बताया है कि 11 फरवरी को पृथ्वी के बेहद नजदीक से एक छुद्र ग्रह गुजरेगा। अगर ये पृथ्वी से टकरा गया तो आ जाएगी तबाही।

user

नवजीवन डेस्क

काफी लंबे समय से धरती के लिए छुद्र ग्रह यानी एस्टेरॉयड को खतरा बताया जा रहा है। इतिहास की बात करें तो कहा जाता है कि इससे पहले जब विशाल एस्टेरॉइड पृथ्वी से टकराया था तब धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब नासा ने बताया है कि 11 फरवरी को पृथ्वी के बेहद नजदीक से एक छुद्र ग्रह गुजरेगा। अगर ये पृथ्वी से टकरा गया तो आ जाएगी तबाही।

इस एस्टेरॉइड का साइज अम्पायर स्टेट बिल्डिंग से काफी बड़ा है। साथ ही ये सिर्फ कुछ ही हफ़्तों में पृथ्वी के नजदीक होगा। इसका नाम 138971 (2001 CB21) रखा गया है। साथ ही इसे नासा ने भी संभावित खतरों में गिना है. इसकी चौड़ाई 4 हजार 2 सौ 65 फ़ीट है। इसे नासा ने पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरने वाले एस्टेरॉइड की लिस्ट में रखा है। ये वैसे तो पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरने वाले एस्टेरॉइड में से एक है लेकिन असल में ये पृथ्वी से तीन मिलियन मील दुरी से गुजरेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia