भारत जोड़ो यात्रा: जैमर से ब्रेकअप तक... भारत यात्रियों ने राहुल गांधी से इन मुद्दों पर की बात
इस चर्चा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी शामिल हुए। जो एक अलग ही अंदाज पदयात्रा के दौरान लगाए गए जैमर को लेकर भारत यात्रियों की दिक्कतों को राहुल गांधी के साथ साझा करते नजर आए।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तेलंगाना में आखिरी दिन है। आज रात ये पदयात्रा महाराष्ट्र की सीमा में दाखिल होगी। इस पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी के अलग अलग अंदाज का दिखने का सिलसिला भी जारी है। राहुल गांधी के भारत यात्रियों के साथ बातचीत का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें राहुल गांधी से भारत यात्री यात्रा से संबंधित बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
इस चर्चा में राहुल गांधी ने भारत यात्रियों से भगत सिंह और किन बीजेपी नेताओं को इस यात्रा में शामिल होना चाहिए इसे लेकर भारत यात्रियों से बात की। इस चर्चा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी शामिल हुए।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia