नवजीवन बुलेटिन: विकास दुबे की गिरफ्तारी के तरीके पर विपक्ष ने दागे सवाल और उसकी मां क्यों याद आए महाकाल 

उज्जैन से महाकाल मंदिर के बाहर विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई है। विकास की गिरफ्तारी पर उसकी मां सरला देवी का भी बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि महाकाल ने ही उन्हें बचाया है। वहीं विकास दुबे के मुद्दे पर यूपी की सियासत में घमासान मचा हुआ है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने का आरोपी विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन से महाकाल मंदिर के बाहर विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई है। विकास की गिरफ्तारी पर उसकी मां सरला देवी का भी बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि महाकाल ने ही उन्हें बचाया है।

विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर एक ओर शिवराज सरकरा जहां पीठ थपथपा रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि ये विकास दुबे की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि शरण है। एमपी कांग्रेस ने कहा कि कमलनाथ सरकार में माफिया और अपराधी प्रदेश छोंडकर भागे, शिवराज सरकार में दूसरे राज्यों के अपराधी भी एमपी में छिपने लगे।

विकास दुबे के मुद्दे उत्तर प्रदेश की सियासत में घमासान मचा हुआ है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार से पूछा है कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी? अखिलेश यादव ने मामले में विकास दुबे के मोबाइल की पूरी जांच करने की मांग की है ताकि उसे कौन सहायता दे रहा था, ये उजागर हो सके।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में मध्यम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक ने बताया कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि महाराष्ट्र के ऊपर बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर दक्षिण कोंकण में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बीएमसी ने बताया है कि मुंबई में आज दोपहर लगभग 3.02 बजे 4.26 मीटर का हाई टाइड (उच्च ज्वार) आने की उम्मीद है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Jul 2020, 2:29 PM