नेहरू को बदनाम कर, भारतीय राष्ट्र की नींव पर हमलाः कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी

दिल्ली में 'नेहरू केंद्र भारत' के उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय बहुत चुनौतीपूर्ण है, मगर इसका सामना हमें मिलकर करना होगा। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

नई दिल्ली में 'नेहरू केंद्र भारत' के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बदनाम करने और उनकी विरासत को मिटाने का तथाकथित प्रोजेक्ट दरअसल भारतीय राष्ट्र की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक नींव पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह वहीं शक्तियां हैं, जिनका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं हैं, जिनकी संविधान निर्माण में कोई भूमिका नहीं है। सच्चाई तो यह है कि उन्होंने संविधान को जलाया था और इसके खिलाफ थे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय बहुत चुनौतीपूर्ण है, मगर इसका सामना हमें मिलकर करना होगा। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। सुनिए कांग्रेस संसदीय दल की नेता का पूरा भाषण

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia